सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से ट्रोलिंग और बायकॉट का सिलसिला काफी बढ़ चुका है। जहां एक तरफ ब्रांड और कंपनियां अपने प्रोडेक्ट को प्रमोट करने के लिए हटकर कंटेंट बना रही हैं तो वहीं इन्हीं पर विवाद हो जा रहा है। हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची भी अपने नए कलेक्शन को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। सब्यसाची के क्रिएशन हमेशा से ही बेहद अनोखे और शानदार रहते हैं। उनकी कंपनी हमेशा साधारण सी चीजों को भी अलग अंदाज में पेश करती है जो लोगों को अक्सर पसंद आते हैं।
विवाद: मंगलसूत्र का ऐसा विज्ञापन कर ट्रोल हुए सब्यसाची, यूजर्स बोले- अंडरगारमेंट्स का एड है या मंगलसूत्र का?
साझा की गई तस्वीर में एक प्लस साइज मॉ़ल काले रंग के अंडरगारमेंट, एक छोटी सी बिंदी और मंगलसूत्र पहने नजर आ रही है। वहीं दो मॉडल काले रंग के कपड़ों में काले रंग का मंगलसूत्र पहने दिख रही हैं। यह महिलाएं बिना शर्ट पहने पुरुषों के साथ नजर आ रही हैं।
एक तरफ जहां कुछ लोगों ने इस मॉडर्न सोच की तारीफ की तो वहीं बहुत से यूजर्स ने सब्यसाची को जबरदस्त ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह के विज्ञापन की उम्मीद सब्यसाची से नहीं थी'। एक ने लिखा, 'मुझे एक पल को लगा कि यह आपके नए अंडरगारमेट्स का विज्ञापन है फिर देखा कि इसमें तो आप ज्वैलरी की बात कर रहे'।
एक यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'आप इस तरह क्या दिखाना चाहते हैं, अब ऐसे तो कोई नहीं पहनना चाहेगा इसे क्योंकि आपने दुनिया को दिखा दिया कि अगर मैं इसे पहनती हूं तो मैं ऐसी कितनी खराब लगूंगी'।
हालांकि इससे पहले भी सब्यसाची ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एच एंड एम के साथ कोलेबोरेशन के साथ एक कलेक्शन लॉन्च किया था। उनका ये कलेक्शन मिनटों में बिक गया था लेकिन डिजाइनर को मीम्स के साथ फास्ट फैशन को प्रमोट करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। सब्यसाची के प्रोडक्ट को कई बार बायकॉट करने की बात कही जा चुकी है।