सिनेमा प्रेमियों के दिल में अक्सर अपने चहीते सितारों को लेकर कई तरह की ख्वाहिशें होती हैं और अक्सर वो अपनी ये इच्छाएं सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। अब हाल ही में एक फैन ने ट्वीट कर ये इच्छा जाहिर की थी कि वो हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को एक ही फिल्म में देखना चाहते हैं।
रसेल ने रीट्वीट किया फैन का पोस्ट
फैन ने ट्वीट किया था, 'कितना अच्छा होगा ना अगर दो प्रतिभाशाली कलाकार दो अलग फिल्म इंडस्ट्री से आकर साथ काम करें, एकाडमी अवॉर्ड विजेता रसेल क्रो और चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रणौत अगर एक फिल्म में काम करें तो'। सबसे खास बात ये है कि फैन के इस ट्वीट को अभिनेता रसैल ने रीट्वीट किया है।
2 of 5
रसेल क्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ग्लैडियेटर में अपनी परफॉरमेंस से एकाडमी अवॉर्ड अपने नाम करने वाले 57 वर्षिय अभिनेता रसेल क्रो ने इस ट्वीट को रीट्वीट कर फैंस के दिलों में हलचल मचा दी। एक यूजर ने लिखा- इस बात में कोई संदेह नहीं है कि दोनों एक साथ फिल्म में काफी अच्छे लगेंगे। वहीं एक ने लिखा- ये दोनों साथ आए तो फिल्म वाकई धमाल होगी।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुत से लोगों ने उनके रीट्वीट पर ये भी पूछा कि ये अभिनेत्री कौन हैं? वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि, 'रसेल और कंगना दोनों ही शानदार कलाकार हैं, ये देखकर अजीब लगता है कि उन्हें लेकर मीडिया में काफी नकारात्मक बातें सुनने को मिलती हैं। रसेल आप इन बातों से खुद को दूर रखिए'।
4 of 5
रसेल क्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रसेल ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है जिसमें ए ब्यूटीफूल माइंड, नोहा, द नाइस गाइज और मैन ऑफ स्टील शामिल है। वो बहुत जल्द क्रिस हेम्सवर्थ के साथ फिल्म थॉर- लव एंड थंडर में नजर आएंगे। गौरतलब है कि एवेंजर्स एंडगेम के बाद फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram/kanganaranaut
वहीं बात करें कंगना की तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। हालांकि कंगना ने उन ट्रोलर्स को जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। कंगना धाकड़ के अलावा तेजस और थलाइवी में नजर आने वाली हैं।