सुष्मिता सेन भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन हमेशा से ही उनके अफेयर मीडिया में चर्चा का विषय रहे हैं। सुष्मिता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हर बात का बड़ी की बेबाकी से जवाब देती हैं। अक्सर किसी न किसी इवेंट में नजर आने वाली सुष्मिता इन दिनों एक लड़के के साथ ज्यादा देखी जा रही हैं। यहां तक कि इस लड़के को लोग मिस्ट्री मैन भी कहने लगे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर यह शख्स है कौन?
ब्रह्मांड सुंदरी कई स्टार्स को डेट कर चुकी हैं। कुछ दिनों से ऐसी सुगबुगाहट है कि सुष्मिता की जिंदगी में इन दिनों फिर से प्यार की एंट्री हुई है। यहां तक कि कई मौकों पर सुष्मिता को इस शख्स के साथ देखा भी गया है। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता इन दिनों जिस शख्स के साथ देखी जा रही हैं वह एक मॉडल है जिसका नाम रोहमन शॉल है।
रिपोर्ट के मुताबिक सुष्मिता सेन आजकल इसी मॉडल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में हुए मुंबई फैशन वीक में भी सुष्मिता अपनी दोनों बच्चियों और रोहमन के साथ बैठी हुई नजर आई थीं। रोहमन सुष्मिता की बेटियों के साथ मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए। सुष्मिता को रोहमन के साथ एयरपोर्ट पर भी देखा गया था जिससे इस बात को और भी जोर मिला। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोहमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र में फासला 15 साल का है।
सुष्मिता सेन सिंगल मदर है और अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती हैं। वैसे तो सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई लोग आए लेकिन शादी न हो सकी। सुष्मिता सेन का नाम ऋतिक भसीन, फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, सेलिब्रिटी मैनेजर बंटी सचदेव, इम्तियाज खत्री, 'दूल्हा मिल गया' डायरेक्टर मुदासिर अजीज, हॉटमेल के फाउंडर सबीर भाटिया, संजय नारंग और क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ चुका है।
इनके अलावा सुष्मिता सेन का अफेयर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ भी रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।