अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का वैसे तो दो साल पहले ही पति अरबाज खान से तलाक हो गया है। लेकिन फिर भी वो अपने पूर्व पति को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हालांकि तलाक के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ गए हैं। लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर से मलाइका अरबाज खान की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
इन दिनों मलाइका की हो रही है सुपर मॉडल उज्ज्वला राउत के साथ कैट फाइट और बताया जा रहा है कि इसकी वजह हैं मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान। मलाइका और उज्ज्वला इन दिनों एक ही शो का हिस्सा हैं। इस शो में मलाइका बतौर जज शामिल हैं तो वहीं उज्ज्वला इस शो की मेंटर हैं। लेकिन लगता है सेट पर दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच जमकर खींच-तान चल रही है वो भी अरबाज खान की वजह से।
3 of 5
उज्ज्वला राउत
- फोटो : Instagram
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका और उज्ज्वला के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से सेट पर सभी परेशान हैं। दोनों के बीच की अनबन की वजह से इन दोनों को ही एक दूसरे से अलग-अलग रखना पड़ता है। खबर है कि अरबाज और उज्ज्वला के इंस्टाग्राम फ्लर्टिंग की वजह से मलाइका चिढ़ी हुई हैं। उज्ज्वला क्रू मेंबर्स को अपने और अरबाज के बीच हुई बातचीत बताती रहती हैं। जिसकी वजह से मलाइका और उज्ज्वला के बीच ये खींचतान चल रही है।
4 of 5
malaika arora
- फोटो : insatgram
बता दें कि ये दोनों MTV के मशहूर रियलिटी शो सुपर मॉडल ऑफ द ईयर में एक साथ नजर आने वाली हैं। ये शो इस महीने से प्रसारित होगा। शो में मलाइका के अलावा सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और डिजाइनर मसाबा गुप्ता बतौर जज शामिल होने वाली हैं। तो वहीं सुपर मॉडल उज्ज्वला राउत बतौर मेंटर इस शो में नजर आएंगी।
5 of 5
arbaz khan and malaika arora
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 17 साल बाद अपनी शादी तोड़ने का फैसला किया था। दोनों ने आपसी सहमति से दो साल पहले साल 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने इसके बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है। वहीं अरबाज खान भी इटैलियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कई जगहों पर और फंक्शंस पर शामिल होते रहते हैं