टीवी सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास...' फेम रुबीना दिलाइक इंडस्ट्री में खूब नाम और पैसा कमा रही हैं। रुबीना का शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। सीरियल में रुबीना एक किन्नर का किरदार निभा रही हैं। अब रुबीना ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।
टीवी की किन्नर ने शादी करने का लिया फैसला, ब्वॉयफ्रेंड ने घोड़ी चढ़ने से कर दिया इंकार
दरअसल, रुबीना अपने ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला के साथ शादी करने जा रही हैं। अभिनव और रुबीना पिछले 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी जून में होनी है और वेन्यू भी फिक्स हो चुका है। दोनों के परिवार वालों ने मिलकर शादी की तारीख पक्की की।
रुबीना के ब्वॉयफ्रेंड अभिनव फिल्म 'अक्सर 2' में नजर आ चुके हैं। साथ ही वो एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं। जब अभिनव से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने घोड़ी पर चढ़ने से मना कर दिया। जी हां, जानें अभिनव ने ऐसा क्यों कहा।
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on
अभिनव ने कहा, 'शादी के लिए हमें किसी को मनाने की जरूरत नहीं पड़ी। हम दोनों ने खुद ही तय कि अब अपने रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहिए। लेकिन मैं अपनी शादी में घोड़ी नहीं चढ़ूंगा। मैं इस प्रथा के सख्त खिलाफ हूं।'
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on
'मैं किसी भी जानवर को तकलीफ नहीं देना चाहता। वो अपनी परेशानी नहीं बता पाते इसलिए हम उनके साथ कुछ भी करते हैं। ये मैं नहीं करूंगा।' अभिनव ने यह भी बताया कि शादी हिमाचली और पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। रुबीना हिमाचली हैं और अभिनव पंजाबी।