हिंदी सिनेमा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत ही तेजी से दस्तक दी है। हालांकि इसकी शुरुआत पुराने जमाने से ही हो गई थी लेकिन इसने 21वीं सदी में रफ्तार पकड़ी। साल 2010 के बाद से बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों को ही तोड़-मरोड़कर दिखाया जाने लगा। इसके बाद तो हिंदी सिनेमा साउथ फिल्मों का आदी हो गया। ऐसे में एक के बाद एक साउथ की फिल्मों का हिंदी रीमेक बनने लगा। साउथ का सिक्का और भी ज्यादा तब बुलंद हो गया जब फिल्म 'बाहुबली' ने वर्ल्डवाइड धमाका किया। इसके बाद से तो बॉलीवुड में पीरियड फिल्मों की बाढ़ सी आ गई। दुर्भाग्यवश एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। अब फिर से साउथ में तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही है जिसका मुकाबला करना भी बॉलीवुड के लिए बड़ी चुनौती पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
बॉलीवुड के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं साउथ की ये 3 फिल्में, बराबरी करना भी नामुमकिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन