फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shriya saran Mukesh Khanna and Manoj Muntashir Bollywood celebs praise pm modi on his 25 year

पीएम मोदी के 25 साल: श्रिया ने परिवार को बताया उनका भक्त, मुकेश ने किया बड़ा दावा; सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 07 Oct 2026 09:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 07 Oct 2026 09:09 PM IST
सार

Celebs On PM Modi: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर श्रिया सरन, मुकेश खन्ना और मनोज मुंतशिर ने क्या कहा है, आइए जानते हैं।
 

विज्ञापन
shriya saran Mukesh Khanna and Manoj Muntashir Bollywood celebs praise pm modi on his 25 year
पीएम मोदी पर क्या बोले सेलेब्स? - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह मौका देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। 25 वर्षों के बाद उनका सफर पीएम की कुर्सी तक पहुंचा है। इस मौके पर अभिनेत्री श्रिया सरन और अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

shriya saran Mukesh Khanna and Manoj Muntashir Bollywood celebs praise pm modi on his 25 year
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रिया का परिवार है पीएम का भक्त
आईएएनएस से बातचीत में अभिनेत्री श्रिया सरन ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने परिवार की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 'मेरा पूरा परिवार उनका भक्त है। मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी को काफी प्यार करता है। बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने देश के लिए जो काम किए हैं, उन पर हमें गर्व है। हमें उम्मीद है कि वह आगे भी देश के विकास के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

shriya saran Mukesh Khanna and Manoj Muntashir Bollywood celebs praise pm modi on his 25 year
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना को याद आए पुराने दिन
वहीं, अभिनेता मुकेश खन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी पुरानी मुलाकात को याद किया। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें उस समय से जानता हूं, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे। उन्होंने भुज में आए भूकंप के समय मुझे बुलाया था और मैं 'शक्तिमान' के कॉस्ट्यूम में वहां पहुंचा था। मैंने वहां बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उनसे कहा था कि डरना नहीं है।'

जैकलीन फर्नांडिस: अभिनेत्री को दिल्ली की अदालत ने दी राहत! रिन्यू करा सकती हैं वर्क वीजा; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

मुकेश ने कहा पीएम मोदी का विकल्प नहीं
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'उस मुलाकात के करीब आठ-नौ महीने बाद नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। तभी से मैं उन्हें जानता हूं और उनके प्रधानमंत्री के सफर को मैंने देखा है। देश के लिए उन्होंने जो कुछ सोचा है, वैसा कोई और नहीं सोच सकता। मुझे प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प नजर नहीं आता।'

विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, 'जो लोग प्रधानमंत्री के विकल्प की बात करते हैं, उन्हें कोई ऐसा नेता सामने लाना चाहिए, लेकिन मेरे मुताबिक ऐसा कोई नेता मौजूद नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश के लिए अभी काफी काम करना बाकी है।'

shriya saran Mukesh Khanna and Manoj Muntashir Bollywood celebs praise pm modi on his 25 year
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज मुंतशिर ने गिनाई उपलब्धियां
वहीं, गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने प्रधानमंत्री मोदी के अब तक के कार्यकाल की कई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आईएएनएस से कहा से कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कोई एक-दो नहीं, बल्कि तमाम उपलब्धियां हैं। उन उपलब्धियों में से अगर मुझे कुछ उपलब्धियां चुननी हों, तो मैं तीन उपलब्धियां चुनूंगा। पहली तीन तलाक खत्म करना, दूसरी अनुच्छेद 370 हटाना और तीसरी उपलब्धि राम मंदिर का निर्माण करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed