सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान आज अपना 18वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । इब्राहिम पटौदी खानदान के 11वें नवाब हैं । बर्थडे पर इब्राहिम की बहन और बॉलीवुड एक्टर सारा अली खान ने भाई को विश करते हुए एक फोटो शेयर की है ।
इस तस्वीर में इब्राहिम, सारा को गोद में उठाए हुए हैं । सारा ने इस प्यारी तस्वीर के साथ लिखा है- ''दुनिया में सबसे अच्छे भाई को जन्मदिन की बधाई। मेरे पीछे हमेशा खड़े रहने (सच में) और मेरी बेवकूफ़ियां सब्र से सहन करने के लिए शुक्रिया।''
भाई-बहन की ये जोड़ी साथ में खूबसूरत दिख रही है । साथ ही यह फोटो वायरल भी हो गई है । इब्राहिम सैफ और अमृता सिंह के बेटे हैं । इब्राहिम देखने में बिल्कुल अपने पिता सैफ की तरह दिखते हैं ।
एक इंटरव्यू में सारा ने इब्राहिम के बारे में बताते हुए कहा था, 'वो कम बोलता है लेकिन जब भी बोलता है सॉलिड बोलता है । उसके मुंह से तारीफ सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है । अगर वो मुझसे कहता है कि मुझे तुम पर गर्व है तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है ।'
इब्राहिम की अपनी सौतेली मां करीना के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है । अक्सर साथ में पार्टी करते दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं । इब्राहिम को अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेट खेलने का भी शौक है ।