फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   RRR: Alia Bhatt looked stunning in traditional attire wreaked havoc in Harpreet Narula Designer kurta

RRR: पारंपरिक लिबास में गजब की खूबसूरत लगीं आलिया भट्ट, हरप्रीत नरूला के डिजाइनर कुर्ते में ढाया कहर

Sun, 12 Dec 2021 01:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 12 Dec 2021 01:46 AM IST
सार

फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के सिलसिले में बॉलीवुड अदाकारा हाल ही में हैदराबाद पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री फिरोजा हरे रंग का सूट पहने नजर आईं।

विज्ञापन
RRR: Alia Bhatt looked stunning in traditional attire wreaked havoc in Harpreet Narula Designer kurta
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आरआरआर के प्रचार- प्रसार में बिजी चल रही हैं। इसी सिलसिले में बॉलीवुड अदाकारा हाल ही में हैदराबाद पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री फिरोजा हरे रंग का सूट पहने नजर आईं। एक्ट्रेस का यह लुक देख हर कोई अपना दिल हार बैठा।

विज्ञापन

इस कुर्ते में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें भी शेयर कीं। फोटोज में वह कालिदार कुर्ता पहने नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने इंडिगो पैंट कैरी किया था। कुर्ते और पैंट दोनों पर ही बहुरंगी कढ़ाई और गोटा का वर्क बेहद खूबसूरत लग रहा था। 

विज्ञापन

RRR: Alia Bhatt looked stunning in traditional attire wreaked havoc in Harpreet Narula Designer kurta
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुर्ते- पैंट के साथ ही आलिया ने एक गुलाबी दुपट्टा पहन रखा था। आलिया की यह ड्रेस भारतीय फैशन लेबल रिम्पल और हरप्रीत नरूला ने डिजाइन की था। अपने इस गेटअप के साथ ही आलिया ने सिल्वर इयररिंग्स और एक छोटी हरी बिंदी भी कैरी की थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। 

RRR: Alia Bhatt looked stunning in traditional attire wreaked havoc in Harpreet Narula Designer kurta
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस लुक के साथ ही आलिया ने कानों में बड़ी-बड़ी झुमकियां पहन रखी थीं। इसके साथ ही हील्स वाली कोल्हापुरी चप्पलें भी आलिया के लुक में जान डाल रही थीं।

विज्ञापन

RRR: Alia Bhatt looked stunning in traditional attire wreaked havoc in Harpreet Narula Designer kurta
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया की जल्द ही कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसके साथ ही आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed