बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर जमकर बहस हो रही है। इस बहस का असर आप सड़क 2 के ट्रेलर के साथ देख ही चुके हैं। अब इस बहस में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का खूब मजाक बनाया जा रहा है। वजह है रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का एक बयान, जो उन्होंने अपनी फिल्म सिंबा के प्रमोशन के दौरान दिया था। रोहित शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
2 of 5
Sara Ali Khan, Rohit Shetty
- फोटो : amar ujala mumbai
सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बॉलीवुड के सबसे कामयाब निर्देशकों में शामिल रोहित एक दिलचस्प खुलासा करते हैं कि सारा ने उनके सामने सचमुच हाथ जोड़कर काम मांगा था।
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में रोहित शेट्टी बताते हैं कि कैसे अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी उनके पास आईं और हाथ जोड़कर काम मांगा। रोहित बताते हैं कि सारा को इस तरह देखकर वह इमोशनल हो गए और उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। रोहित कहते हैं कि वह ये बातें अभी इसलिए बता रहे हैं क्योंकि सारा अब स्टार हैं।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सारा अली खान और रोहित शेट्टी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। फ़िल्म निर्माता मनीष मूंदड़ा ने भी वीडियो शेयर करके लिखा- सुबह से यह वीडियो कई बार देख चुका हूं। इनकी ज़िंदगी कितनी खोखली हैं। एक यूजर ने लिखा- सारा ने जितनी मेहनत फिल्मों के लिए की है मैं भी उतनी ही मेहनत पतला होने के लिए कर रहा हूं।
नेपोटिज्म की बहस के बीच लोग सोशल मीडिया पर करण जौहर, सलमान खान और सोनम कपूर जैसे सिलेब्स के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों का गुस्सा तो सड़क 2 के ट्रेलर के लिए देखने को भी मिल चुका है। सड़क 2 यूट्यूब पर दुनिया का सबसे ज्यादा डिसलाइक वीडियो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।