कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी के नाम एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आ गई। ये फिल्म थी 'सिंबा' । इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान को कास्ट किया था । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ तक की कमाई कर ली ।
पिछले कुछ सालों से रोहित शेट्टी लगातार कॉप ड्रामा डायरेक्ट कर रहे हैं । 'सिंबा' से पहले उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम और सिंघम 2 बनाई थी जो सुपरहिट रही थीं । अब रोहित शेट्टी एक और काॅप फिल्म बनाने जा रहे हैं ।
खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में वो सलमान खान को कास्ट करने वाले हैं । रोहित शेट्टी सलमान खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें उनका साथ साजिद नाडियाडवाला देंगे। दोनों डायरेक्टर्स ने इस बारे में बात की है ।
'किक' फिल्म में सलमान खान का देवी लाल सिंह (डेविल) का रोल रोहित को पसंद आया था। ये दोनों मिलकर सलमान को एक बार फिर खाकी वर्दी में दिखाना चाहते हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी।
बता दें कि इसके अलावा रोहित शेट्टी एक और प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं 'सूर्यवंशी' । ये 'सिंघम' सीरीज की चौथी फिल्म होगी । इस फिल्म के लिए रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार से हाथ मिलाया है । फिल्म की हीरोइन अभी फाइनल नहीं हो पाई है ।