करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म की रिलीज से पहले करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दे दिया है।
Saira Banu: सायरा बानो को 'साहब' संग याद आए पुराने दिन, साझा किया सलवार-कमीज से जुड़ा मजेदार किस्सा
2 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अपने 50वें जन्मदिन पर करण जौहर ने एक एक्शन फिल्म बनाने की इच्छा व्यक्त की थी। उसी की पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता ने अब खुलासा किया है कि उनकी अगली फिल्म एक 'एक्शनर' होगी। हाल ही में एक जिज्ञासु प्रशंसक ने धर्मा प्रोडक्शंस के प्रमुख से उनकी अगली फिल्म के बारे में सवाल किया।
Shahid Kapoor: जब करीना संग किस करते हुए वायरल हुए थे शाहिद के फोटोज, अभिनेता बोले- समझ ही नहीं आया कि...
3 of 5
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
फैन ने कमेंट करते हुए पूछा, “आपका अगला प्रोजेक्ट क्या है? इसका जवाब देते हुए करण ने कहा, “एक भावनात्मक एक्शनर”। निर्देशक के खुलासे के बाद उनके चाहने वाले इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अपने 25 साल के करियर में करण ने अब तक केवल पारिवारिक ड्रामा फिल्में ही बनाई हैं। यह पहला मौका है जब वह किसी एक्शन फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं।
4 of 5
करण जौहर
- फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म निर्माता द्वारा अपने 50वें जन्मदिन पर साझा की गई एक पोस्ट में उन्होंने एक एक्शन फिल्म निर्देशित करने के अपने सपने के बारे में बताया था। उसी दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि जहां रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फरवरी 2023 में रिलीज होगी।
5 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि,कई वजहों से यह फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो सकी। अब इसे 28 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों के साथ इसमें जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखेंगे।
Kangana Ranaut: 'गुलमोहर' देख कंगना ने शर्मिला टैगोर के लिए कही यह बात, वहीदा रहमान के नाम का भी किया जिक्र