करीना कपूर और सैफ अली के बेटे तैमूर अली खान आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें तैमूर रोते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में उनके पापा सैफ उनको चुप करा रहे हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर वायरल हो रही, जिसमें वह गिटार पकड़े हुए हैं।
सैफ और उनके बेटे की यह तस्वीरें उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग की फोटो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फोटो में तैमूर ने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ऑरेंज शॉट्र्स पहने हुए हैं, जिसमें वह बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
फोटो को देखने से लग रहा है कि तैमूर किसी बात को लेकर अपने पापा सैफ अली खान से नाराज हो गए है। पापा के उनकी बात नहीं मानने की वजह से वह रो रहे हैं। तैमूर को रोता देख उनके पापा उनको उठा लेते हैं और अपने लाड़ले बेटे को चुप कराते हैं।
वहीं तैमूर की एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह हाथ में गिटार पकड़े हुए हैं। फोटो में तैमूर के साथ उनके पापा सैफ अली खान और मां करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं। तैमूर की यह फोटो भी काफी पसंद की जा रही है।
इससे पहले तैमूर की घुड़सवारी करते हुए फोटो वायरल हुई थी। घुड़सवारी करते हुए तैमूर बिलकुल नवाब लग रहे थे। घुड़सवारी करते हुए तैमूर ने रेड कलर की टीशर्ट और क्रीम कलर के शॉर्ट्स पहने हाथ में कैप पकड़ रखी थी जिसमें वो हमेशा की तरह क्यूट लग रहे थे। बता दें कि तैमूर इससे पहले भी घुड़सवारी करते नजर आ चुके हैं।