आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं, अब आर माधवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा स्कूल में कारगिल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नंबी नारायणन के गेटअप में नजर आ रहा है। माधवन के वीडियो शेयर करने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 of 4
नंबी नारायणन बनाकर स्पीच देता बच्चा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा कारगिल दिवस के मौके पर स्टेज पर नकली सफेद दाढ़ी-मूछ और बाल लगाकर पहुंचाता है। इसके बाद वह अपनी छोटी सी स्पीच देता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए माधवन बहुत खुश नजर आए और उन्होंने लिखा, 'हम हमेशा से बस यही चाहते थे कि स्कूल में बच्चे नंबी नारायणन के बारे में जाने। हमें और कुछ नहीं चाहिए।'
3 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और आर माधवन की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये सही मायने में फिल्म की कामयाबी है', तो दूसरे ने कहा, 'ये बहुत ही बड़ी सफलता है आपके लिए।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने बच्चे की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'यह बच्चा मेरा भतीजा आदी है। आपका ऐसा करना उसके लिए प्रेरणादायक और हौसला बढ़ाने वाला होगा।'

4 of 4
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इसमें में आर माधवन ने नंबी नारायणन का किरदार निभाने के साथ फिल्म का निर्देशन भी किया है। अब यह फिल्म अमेजन प्राइम पर भी उपलब्ध है।