दर्शक हमेशा ही बॉलीवुड की फिल्मों और गानों के दीवाने रहे हैं, वहीं अपने चहेते सेलिब्रिटी के बारे में जानने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। सेलेब्स भी अपनी रोजमर्रा से जुड़ी खास चीजों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। आज भी कई सेलेब्स ने अपनी तस्वीरें और जिंदगी के खास लम्हों को साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
2 of 10
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी भी फैंस के साथ साझा की थी और इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। आज एक्ट्रेस ने ग्लैमरस अंदाज में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उनके चेहरे का ग्लो उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है।
3 of 10
रश्मिका मंदाना
- फोटो : rashmika mandanna/insta
रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती और शोख अंदाज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज उन्होंने रेड कलर के लहंगे में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें बारीक जरदोजी का काम किया गया है, एक्ट्रेस ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का भी लगाया है।
4 of 10
करीना कपूर
- फोटो : insta
एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। आज एक्ट्रेस ने सिजलिंग अवतार में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। करीना ने ब्लैक कलर के ब्रालेट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ब्लेजर टीम अप किया है और बालों को खुला रखते हुए कलरफुल नेल पेंट के साथ लुक को कंप्लीट किया है। खास बात हैं कि उन्होंने नो मेकअप लुक रखा है।
5 of 10
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर स्टाइलिश अंदाज में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, लेकिन आज उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह अपनी बॉडी के टैटू फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक लंबा पोस्ट भी साझा किया है और बताया है कि उन्हें टैटू बेहद पसंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ये टैटू फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए बनवाए हैं।