फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan reacts after fans share videos of Kolkata theatre stopping screening of film

Rocketry-The Nambi Effect: बीच में रुकी 'रॉकेट्री-द नंबी इफेक्ट' की स्क्रीनिंग, भड़के फैंस, आर माधवन ने किया ट्वीट

Tue, 12 Jul 2022 03:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Jul 2022 03:28 PM IST
सार

कुछ लोग आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' काे नाकाम करने की साजिशें रच रहे हैं।

विज्ञापन
Rocketry The Nambi Effect: R Madhavan reacts after fans share videos of Kolkata theatre stopping screening of film
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सोमवार को इस फिल्म ने वरुण धवन की 'जुग जुग जियो', क्रिस अभिनीत 'थॉर: लव एंड थंडर' और विद्युत जामवाल स्टारर 'खुदा हाफिज 2' को पछाड़ सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। हालांकि, कुछ लोग आर माधवन की इस फिल्म काे नाकाम करने की साजिशें रच रहे हैं। जी हां, खुद अभिनेता आर माधवन ने इस साजिशों का पर्दाफाश किया है। पढ़िए हमारी खबर....

विज्ञापन

आर माधवन ने कही यह बात
आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाराज प्रशंसकों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रशंसक शिकायत कर रहे हैं कि कोलकाता के एक थिएटर में 'रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट' की स्क्रीनिंग को बीच में ही रोक दिया गया। नेटिज़न्स परेशान हो गए। बंगाली और हिंदी भाषा में उन्होंने बताया कि वह 25-45 मिनट तक प्रतीक्षा करते रहे लेकिन स्क्रीनिंग शुरू नहीं हुई। आर माधवन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, “स्क्रीनिंग रोकने का जरूर कोई कारण रहा होगा। कृपया शांत रहें। यह मेरी विनम्र प्रार्थना। चिंता न करें, शो जल्द ही शुरू होगा।" वहीं इस मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, "आईनॉक्स की गलती के कारण इस फिल्म का क्लाइमेक्स भी नहीं देख सका। यहां तक कि उन्होंने पैसे भी नहीं लौटाए।"



विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी...
यह पहली बार नहीं है जब 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। इससे पहले फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में इसके पोस्टर न लगाके इसकी कमाई पर असर डालना की साजिश रची गई थी। जी हां, शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों ने अपने यहां आर माधवन की फिल्म के पोस्टर ही नहीं लगाए थे जिसकी वजह से लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उनके नजदीकी सिनेमाघरों में 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' रिलीज हो गई है। Rocketry Poster: माधवन की ‘रॉकेट्री’ के सिनेमाघरों में नहीं लगे पोस्टर, ‘जुग जुग जियो’ के शोज बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed