कोरोना वायरस ने इस समय पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। जिससे कोई भी अछूता नहीं है। बात करें भारत की तो पूरे देश में इस समय लॉकडाउन जारी है। लेकिन बावजूद इसके हर दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के इस कहर ने सिनेमा को भी अपनी चपेट में ले लिया है। अब हाल ही में 'रोडीज' फेम रघु राम के एक दोस्त का इस बीमारी की वजह से निधन हो गया है।
'रोडीज' फेम रघु राम के दोस्त का कोरोना की वजह से हुआ निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
रघु ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त अब्दुल रऊफ की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। अब्दुल की मौत से रघु को गहरा सदमा पहुंचा है। उन्होंने अब्दुल के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक पोस्ट किया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
रघु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अब्दुल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'पिछली रात कोविड 19 की वजह से तुम्हें खो दिया। जो दर्द मैं महसूस कर रहा हूं वो बयां नहीं किया जा सकता। तुम साल 2009 में मेरी जिंदगी में राजू, मेरे ड्राइवर के तौर पर आए थे, लेकिन तुम जो थे, उसने मुझे हैरान कर दिया था। तुम अब्दुल रऊफ थे। एक प्यार करने वाला, ईमानदार, मेहनती दोस्त जिसके सपने थे और उन्हें पूरा करने की हिम्मत।'
A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on
रघु ने आगे लिखा, 'तुमने कई शो के प्रोडक्शन में काम किया। तुम एक ऐसे इंसान के रूप में उभर कर आए, जिसपर हम सब निर्भर थे। तुमने अपनी मेहनत से अपनी किस्मत बदली। अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी था मेरे दोस्त। बहुत सारी लड़ाई अभी जीतनी थीं। मैं बता नहीं सकता कि मैं तुम्हें कितना याद करूंगा। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि यह वायरस एक तेज चिंगारी को बुझा सकता है। यह इस तरह खत्म नहीं होना था। गुडबाय, अब्दुल। यह कभी ठीक नहीं होगा।'
पढ़ें: विद्या बालन ने बताया इस 'वायरस' से बचने के उपाय, बोलीं- 'कोरोना तो फैल गया लेकिन इसे...'
रघु ही नहीं उनके भाई राजीव ने भी अब्दुल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजीव ने भी अब्दुल के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे अब्दुल भाई। मेरे कॉमरेड, मेरे भाई। साथ में हमारा सफर लंबा रहा। तुम ड्राइवर से मेरी कंपनी के प्रोडक्शन हेड बने। मेरे कलीग से मेरे दोस्त बने। तुम्हारे दिल की पवित्रता व काम और दोस्ती के प्रति दृढ़ता ने मुझ पर कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। लेकिन हमारा सफर यहां खत्म हुआ। यह फोटो एक साल से भी कम पुरानी है, जो लद्दाख में खींची थी। लव यू फॉरेवर भाईजान।'
A post shared by Rajiv Lakshman (@rajivlakshman) on