'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला’ के होस्ट रहे रणविजय सिंह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह एमटीवी के शो 'रोडीज' के पहले विनर रहे हैं, ऐसे में वह देश के पहले रोडी माने जाते हैं। रणविजय का जन्म16 मार्च 1983 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। हालांकि रणविजय अब 'रोडीज' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन इस शो से जो पहचान उन्हें मिली है, वह उनके साथ हमेशा रहेगी।
2 of 5
रणविजय सिंह
- फोटो : Instagram @rannvijaysingha
आर्मी बैंकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले रणविजय अपने पिता की तरह आर्मी में ही जाना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आर्मी में जाने के लिए रणविजय रिटेन और मेडिकल दोनों एग्जाम क्लीयर कर चुके थे, लेकिन इसी बीच उन्होंने 'रोडीज' का ऑडिशन दिया और शो जीत लिया। शो जीतने के बाद रणविजय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। फिर वह 'रोडीज' के होस्ट बन गए और लोग उन्हें अपना रोल मॉडल मानने लगे। इसके बाद रणविजय ने होस्टिंग और एक्टिंग की ओर रुख कर लिया।
3 of 5
रणविजय सिंह
- फोटो : Instagram @rannvijaysingha
रणविजय सिंह ने 2015 में 'शराफत गई तेल लेने' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन किया। वह 'लंदन ड्रीम', 'मोड़', 'एक्शन रीप्ले', '3 एएम' जैसी कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'धरती', 'साडी लव स्टोरी' में भी काम किया।
4 of 5
रणविजय सिंह अपने परिवार के साथ
- फोटो : Instagram @rannvijaysingha
रणविजय सिंह ने साल 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी की थी। साल 2017 में दोनों ने अपनी बेटी कायनात का इस दुनिया में स्वागत किया। वहीं, पिछले साल उनके बेटे जहान का जन्म हुआ है।
5 of 5
रणविजय सिंह
- फोटो : Instagram @rannvijaysingha
आपको बता दें कि हाल ही में रणविजय सिंह ने 'रोडीज' शो के अलविदा कह दिया, जिस वजह से उनके फैंस काफी निराश भी हुए। रणविजय ने शो में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था। उसके बाद वह शो के होस्ट और गैंग लीडर के रूप में शो का हिस्सा बने रहे। अब तारीख न होने की वजह से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।