राजनीति संभावनाओं का खेल है और लोकसभा चुनाव होने से पहले ऐसी कई संभावनाएं हकीकत का रूप लेती दिख जाएंगी। एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के बाद अब 90 की मशहूर एक्टर रहीं रितु शिवपुरी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
उर्मिला के बाद अब रितु शिवपुरी ने भी थामा कांग्रेस का हाथ, पहली ही फिल्म से रातोंरात बनी थीं स्टार
कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से प्रभावित होकर आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की। राहुलजी का नेतृत्व स्वीकार कर कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने के लिए रितुजी को हार्दिक बधाई। pic.twitter.com/iOWTmXDst6
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) April 1, 2019
रितु को फिल्म 'आंखें' से बॉलीवुड में पहचान मिली। साल 1993 में आई फिल्म 'आंखें' में अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रितु शिवपुरी ने बॉलीवुड में इसी फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म के बाद रितु शिवपुरी ने कई और फिल्मों में काम किया जिनमें 'हम सब चोर हैं', 'आर या पार', 'भाई भाई', 'हद कर दी आपने', 'लज्जा', 'शक्ति: द पावर' और 'ऐलान' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन रितु फिल्मी दुनिया में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सकीं।
@zaheer.shaikh.photography @subhash_singh10 #weekendvibes #blackandwhite #vintagecharm
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on
बॉलीवुड में बड़ी कामयाबी ना मिल पाने की वजह से रितु ने कन्नड़ फिल्मों की ओर रुख किया और अच्छा नाम कमाया। 90 के दशक में रितु की चर्चा एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर होती थी। कुछ दिनों पहले रितु को मेकओवर फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on
A post shared by Ritu Shivpuri (@riitushivpuri) on