रितेश देशमुख ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास नहीं चली थी, लेकिन इस फिल्म के दौरान उन्हें अपनी जिंदगी का सच्चा प्यार जरूर मिल गया था। इस फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया डिसूजा ने भी अपना डेब्यू किया था। कई हिट फिल्मों में काम कर चुके रितेश ने एक विलेन, हाउसफुल, मरजावां, मस्ती, धमाल में अपने शानदार अभिनय से सभी दर्शकों का दिल जीता है। आज रितेश अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खौस मौके पर जानिए रितेश की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से।
2 of 6
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने रितेश के बारे में कही ये दिलचस्प बात
पिल के मुख्य किरदार के रूप में रितेश को कास्ट करने के बारे में राज ने कहा, "शो लिखने के बाद मैंने सोचा कि कौन इस किरदार को निभा सकता है, तो मेरे दिमाग में कई नाम आए, लेकिन जब हमने रितेश को देखा, तो मुझे लगा कि उन्हें इस तरह की भूमिका निभाते देखना बहुत दिलचस्प होगा।"
3 of 6
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
बतौर निर्देशक
साल 2022 में रितेश देशमुख ने मराठी फिल्म 'वेद' के जरिए निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। इसके बाद रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर एक फिल्म बनाने का फैसला लिया है। रितेश ने फिल्म बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वेद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में रितेश के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया लीड रोल में नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि रितेश की 'वेद' मराठी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई। 'वेद' की धांसू सफलता के बाद अब रितेश ने एक बार फिर से निर्देशन करने का फैसला लिया है।
4 of 6
रितेश देशमुख-जेनेलिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
लवलाइफ
रितेश देशमुख संग जिनिलिया डिसूजा की लवस्टोरी काफी दिलचस्प है। जिनिलिया ने पहली मुलाकात में रितेश देशमुख को बिगड़ैल और एटिट़्यूड समझ लिया था। वहीं, रितेश ने एक बार बताया था कि जिनिलिया का पति कहे जाने पर उनका ईगो किस कदर हर्ट हो गया था। रितेश को अपनी डेब्यू फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के दौरान ही जेनेलिया से प्यार हो गया था। साल 2012 में रितेश ने जेनेलिया डिसूजा से शादी की थी। रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं, जिनका नाम रियान और राहिल है।
5 of 6
रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
कॉफी से है प्यार-रितेश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कॉफी से कितना प्यार है। अपने कॉफी लव के लिए उन्होंने शाहरुख को इसका क्रेडिट दिया। उस दौरान रितेश बहुत ही यंग थे और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख की जुबां से उन्होंने पहली बार ब्लैक कॉफी का जिक्र सुना था।