अभिनेता रितेश देशमुख अपने काम के साथ ही शांत और खुशमिजाज स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। मौजूदा समय में अभिनेता अपनी आगामी मराठी फिल्म 'वेड' तो लेकर चर्चा में हैं। अब अभिनेता ने अपनी पीआर टीम की ओर से मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगी है।
Riteish Deshmukh: मीडियाकर्मी के साथ दुर्व्यवहार के दावे पर रितेश देशमुख ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैंने कोई...
जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक, एक मीडियाकर्मी का आरोप है कि अभिनेता के बाउंसर ने उन्हें महाराष्ट्र के कोल्हापुर के एक होटल से बाहर फेंक दिया। अभिनेता अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ महालक्ष्मी मंदिर दर्शन के लिए आए थे, जहां उन्होंने एक मीडिया बातचीत में इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Year Ender 2022: इस साल इन फिल्मों नजर आईं समलैंगिकों और किन्नरों की कहानी, इन सितारों ने दिखाया दम
पीआर टीम की ओर से मांगी माफी, कही यह बात
अभिनेता हाल ही में महालक्ष्मी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि 'अगर आपको लगता है, हमने आपका अपमान किया है तो मैं माफी मांगता हूं।' इसी के साथ रितेश देशमुख ने यह भी कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बैठक आयोजित नहीं की थी।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर
एक बार फिर से स्क्रीन साझा करते दिखेंगे रितेश और जेनेलिया
बात करें फिल्म 'वेड' की तो ये दो लोगों की लव स्टोरी है। जिसमें रितेश और जेनेलिया एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। वहीं रितेश देशमुख ने इस मराठी फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। जिसकी एक झलक भी गाने में दिखाई जा चुकी है। बता दें कि फिल्म 'वेड' 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्चरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा