Sushant Singh Rajput: सुसाइड नहीं, हत्या थी सुशांत की मौत? मॉर्च्युरी सर्वेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा
मुंबई के मॉर्च्युरी के एक कर्मचारी ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझी है। आए दिन इसे लेकर नए-नए खुलासे होते हैं। अब मुंबई के एक मॉर्च्युरी कर्मचारी ने एक्टर की मौत के संबंध में एक हैरान करने वाली टिप्पणी की है। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या की वजह से नहीं हुई थी। मुंबई के कूपर अस्पताल के मॉर्च्युरी सर्वेंट रूपकुमार शाह का कहना है, 'जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगा। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।'
#WATCH | "When I saw Sushant Singh Rajput's body it didn't appear to be a case of suicide. Injuries marks were there on his body. I went to my senior but he said we will discuss it later," says Roopkumar Shah, Mortuary Servant, Cooper Hospital, Mumbai pic.twitter.com/NOXAsaI8uH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 26, 2022
एक्टर की मौत के करीब ढाई साल बाद रूपकुमार शाह नाम के शख्स की टिप्पणी ने सबको हैरान कर दिया है। रूपकुमार शाह का दावा है कि जब सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ तो वह वहीं मौजूद थे। न्यूज एजेंसी एनएनआई से रूपकुमार शाह ने कहा कि वह इस बारे में पहले भी दो चैनलों से बात कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं इसलिए यह बोल रहा हूं क्योंकि मैं 14 और 15 जून को ड्यूटी पर था। काम कर रहा था। उसी दौरान एक वीआईपी बॉडी आई। वीआईपी बॉडी थी इसलिए ज्यादा लोग आए। हमने अपना काम चालू रखा। रात को करीब 11-12 बजे के आसपास सुशांत की बॉडी के पोस्टमार्टम का नंबर आया।'
शाह ने आगे, 'शव देखने के बाद पता चला कि यह तो सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी है। हमने देखा कि उनका शव अलग दिखा। उनका शव सुसाइड जैसा नहीं था। मैं तुरंत अपने सीनियर से बात करने गया और कहा कि 'सर ये अलग केस दिख रहा है। क्योंकि मुझे 28 साल का तजुर्बा है।' साहब ने कहा, 'हम इस पर बाद में बात करेंगे।'
शाह ने आगे कहा कि 'मैंने देखा कि सुसाइड के शव में फांसी के बाद जो गले पर निशान होता है, जिसे हैंगिंग मार्क बोलते हैं वह सुसाइड जैसा नहीं था। वह कुछ अलग-सा था। इसके अलावा पैर और हाथ पर भी अलग-अलग तरह के निशान थे। वह बिल्कुल अलग थे। मैं अभी बता नहीं सकता।' बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया था। इस मामले में अब तक जांच जारी है।