टीवी जगत का मशहूर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 अक्सर अपने कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस के चलते सुर्खियों में रहता था लेकिन अब ये शो अपनी जज शिल्पा शेट्टी के कारण और भी चर्चा में आ गया है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के कारण परेशानियों का सामना कर रही हैं। इसके चलते वो पिछले कुछ समय से शो की शूटिंग पर भी नहीं आ रही हैं। शिल्पा शो की जज हैं ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में मेकर्स किसी ना किसी स्टार को उनकी जगह पर आमंत्रित कर रहे है।
इस वीकेंड होगा जबरदस्त धमाल
आने वाले इस वीकेंड में बॉलीवुड की सबसे क्यूट और प्यारी जोड़ियों में से एक रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा शो में शिरकत करेंगे। इस वीकेंड शादी स्पेशल एपिसोड सेलिब्रेट किया जाएगा। शिल्पा शेट्टी इस हफ्ते भी शो में नजर नहीं आने वाली हैं ऐसे में उनकी जगह बॉलीवुड की इस खास जोड़ी को बुलाया गया है। बता दें कि पिछली बार शिल्पा की जगह करिश्मा शो की रौनक बढ़ाने पहुंची थीं।
2 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तस्वीरों में एक बार फिर रितेश और जेनेलिया की लव केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है। जहां एक तरफ रितेश ब्लैक शैगी पैंट के साथ ब्लू जैकेट पहने दिख रहे हैं तो वहीं जेनेलिया भी खूबसूरत सी गुलाबी व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री फैंस को पहले से ही पसंद हैं। ऐसे में शादी स्पेशल इस एपिसोड को फैंस काफी पसंद करने वाले हैं।
3 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सभी दर्शकों को ना सिर्फ कंटेस्टेंट्स की कुछ शानदार डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, बल्कि वे इस मशहूर जोड़ी के आकर्षक डांस मूव्स और दिलचस्प नोकझोंक का लुत्फ भी उठाएंगे। सभी कंटेस्टेंट्स अपने सुपर गुरुओं के साथ मिलकर उनके पॉपुलर चार्टबस्टर्स पर डांस करते नजर आएंगे और मनोरंजन को कई गुना बढ़ा देंगे।
4 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस डांस रियलिटी शो के सेट पर शूटिंग करते हुए कुछ बढ़िया वक्त गुजारेंगे। कंटेस्टेंट के साथ डांस के अलावा ये दोनों कुछ राज की बातें भी बताएंगे, जिससे इस वीकेंड सुपर डांसर चैप्टर 4 देखने लायक होगा। गौरतलब है कि सेट से जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनसे पता चल रहा है कि ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।
5 of 5
सुपर डांसर चैप्टर 4
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरों की मानें तो जब शो के मेकर्स ने रितेश और जेनेलिया को बतौर जज सुपर डांसर में आने के लिए अप्रोच किया तो वो झट से मान गए। हालांकि रितेश और जेनेलिया के आने से शो की टीआरपी पर कैसा फर्क पड़ता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।