फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपर डांसर चैप्टर 4: शिल्पा शेट्टी की जगह नजर आएंगे रितेश-जेनेलिया, शादी स्पेशल एपिसोड मे होगा धमाल

Thu, 29 Jul 2021 05:47 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 29 Jul 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Riteish deshmukh and genelia Dsouza replaced shilpa shetty in super dancer 4 as guest judge
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी जगत का मशहूर डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 अक्सर अपने कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस के चलते सुर्खियों में रहता था लेकिन अब ये शो अपनी जज शिल्पा शेट्टी के कारण और भी चर्चा में आ गया है। शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा के कारण परेशानियों का सामना कर रही हैं। इसके चलते वो पिछले कुछ समय से शो की शूटिंग पर भी नहीं आ रही हैं। शिल्पा शो की जज हैं ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में मेकर्स किसी ना किसी स्टार को उनकी जगह पर आमंत्रित कर रहे है।



इस वीकेंड होगा जबरदस्त धमाल

आने वाले इस वीकेंड में बॉलीवुड की सबसे क्यूट और प्यारी जोड़ियों में से एक रितेश देशमुख और जेनिलिया डिसूजा शो में शिरकत करेंगे। इस वीकेंड शादी स्पेशल एपिसोड सेलिब्रेट किया जाएगा। शिल्पा शेट्टी इस हफ्ते भी शो में नजर नहीं आने वाली हैं ऐसे में उनकी जगह बॉलीवुड की इस खास जोड़ी को बुलाया गया है। बता दें कि पिछली बार शिल्पा की जगह करिश्मा शो की रौनक बढ़ाने पहुंची थीं।

Riteish deshmukh and genelia Dsouza replaced shilpa shetty in super dancer 4 as guest judge
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तस्वीरों में एक बार फिर रितेश और जेनेलिया की लव केमेस्ट्री साफ नजर आ रही है। जहां एक तरफ रितेश  ब्लैक शैगी पैंट के साथ ब्लू जैकेट पहने दिख रहे हैं तो वहीं जेनेलिया भी खूबसूरत सी गुलाबी व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री फैंस को पहले से ही पसंद हैं। ऐसे में शादी स्पेशल इस एपिसोड को फैंस काफी पसंद करने वाले हैं। 

Riteish deshmukh and genelia Dsouza replaced shilpa shetty in super dancer 4 as guest judge
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सभी दर्शकों को ना सिर्फ कंटेस्टेंट्स की कुछ शानदार डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, बल्कि वे इस मशहूर जोड़ी के आकर्षक डांस मूव्स और दिलचस्प नोकझोंक का लुत्फ भी उठाएंगे। सभी कंटेस्टेंट्स अपने सुपर गुरुओं के साथ मिलकर उनके पॉपुलर चार्टबस्टर्स पर डांस करते नजर आएंगे और मनोरंजन को कई गुना बढ़ा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riteish deshmukh and genelia Dsouza replaced shilpa shetty in super dancer 4 as guest judge
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी इस डांस रियलिटी शो के सेट पर शूटिंग करते हुए कुछ बढ़िया वक्त गुजारेंगे। कंटेस्टेंट के साथ डांस के अलावा ये दोनों कुछ राज की बातें भी बताएंगे, जिससे इस वीकेंड सुपर डांसर चैप्टर 4 देखने लायक होगा। गौरतलब है कि सेट से जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनसे पता चल रहा है कि ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।

विज्ञापन
Riteish deshmukh and genelia Dsouza replaced shilpa shetty in super dancer 4 as guest judge
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खबरों की मानें तो जब शो के मेकर्स ने रितेश और जेनेलिया को बतौर जज सुपर डांसर में आने के लिए अप्रोच किया तो वो झट से मान गए। हालांकि रितेश और जेनेलिया के आने से शो की टीआरपी पर कैसा फर्क पड़ता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed