{"_id":"5d9eb2788ebc3e01376aa0f6","slug":"rishi-kapoor-troll-for-share-photo-of-a-bottle-opener-in-dussehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दशहरे के दिन 'बोतल ओपनर' की पूजा कर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, लोग बोले- 'बोतलें खोलने में ही तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दशहरे के दिन 'बोतल ओपनर' की पूजा कर ट्रोल हुए ऋषि कपूर, लोग बोले- 'बोतलें खोलने में ही तो...'
Thu, 10 Oct 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : file photo
त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है । ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने दुर्गा पूजा और दशहरे की शुभकामनाएं अपने फैंस को दी । ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजा का चलन है । इस दिन हथियारों की सफाई और पूजा की जाती हैं। ऐसे में ऋषि कपूर ने भी शस्त्र पूजा की ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिससे वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं ।
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : Social Media
दरअसल, उन्होंने विजयदशमी पर 'शस्त्र पूजा' के तौर पर बोतल खोलने वाले ओपनर की पूजा की । ऋषि ने अपने ‘शस्त्र पूजा’ की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की । पारंपरिक 'सिंदूर' और 'चंदन तिलक' के साथ बोतल खोलने वाले ओपनर की तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋषि ने लिखा, 'हैप्पी दशहरा! त्योहारों का सीजन शुरू होता है। हथियार का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें।’
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इसके बाद ऋषि कपूर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है । एक यूजर ने लिखा, ‘बोतलें खुलने में पूरा आर. के. स्टूडियो बिक गया ।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार है इसने न जाने कितने घरों को बर्बाद किया है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक सेलेब्रिटी के तौर पर आपसे ऐसे ट्वीट की अपेक्षा नहीं हैं ।
Happy Dusserah! Festive season begins. Use weapon responsibly 😊 pic.twitter.com/69YFNGvtJQ
— Rishi Kapoor (@chintskap) October 8, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि ऋषि कपूर अक्सर अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल होते हैं । हाल ही में ऋषि पत्नी नीतू के साथ इटली घूमने गए थे । उन्होंने वहां से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इससे कुछ दिन पहले ही ऋषि न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं । वो करीब 11 महीने तक न्यूयॉर्क में रहे ।
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
मुंबई लौटने पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने ऋषि का स्वागत किया था । वहीं रणबीर कपूर और उनकी बहन ऋदिमा कपूर ने भी ऋषि कपूर का स्वागत करते हुए ‘वेलकम होम डैड’ शब्दों के साथ एक गुब्बारे की एक झलक शेयर की थी । साथ ही आलिया भट्ट ने भी उनकी वापसी का जश्न मनाया और एक पार्टी की मेजबानी की थी ।