ऋषि कपूर ने अपने परिवार से जुड़ा बड़ा वाकया शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पिता राज कपूर को सारी संपत्ति गिरवी रखनी पड़ गई थी। इसके बाद उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
दरअसल, राज कपूर की याद में मुंबई में हुए एक शो में ऋषि कपूर ने अपने पिता को याद करते हुए इस बात का जिक्र किया। इस समारोह में रणधीर कपूर और राजीव कपूर भी मौजूद थे। बता दें कि रणधीर और राजीव भी राज कपूर के बेटे हैं।
3 of 5
Bobby, Rishi Kapoor
- फोटो : RK Studio
ऋषि ने बताया, 'मेरे पिता राज कपूर को अपनी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' रिलीज करने के लिए अपनी सारी संपत्ति और स्टूडियो गिरवी रखना पड़ा था। दुर्भाग्यवश यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।
'मेरा नाम जोकर' पिटने के बाद राज कपूर ने फिल्म 'बॉबी' डायरेक्ट की। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थी। एक्ट्रेस डिंपल की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। राज कपूर ने इस फिल्म को बहुत ही जोखिम उठाकर बनाया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
ऐसे में राजीव कपूर ने भी कुछ यादे ताजा की। बता दें कि राजीव अपने पिता के साथ फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया करते थे। लेकिन एक दिन राज कपूर ने राजीव को एक फिल्म के लिए साइन कर लिया। राज कपूर ने राजीव के साथ फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की थी जो सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी।