{"_id":"5b554bb44f1c1bb35d8b4db4","slug":"fans-go-crazy-to-see-dhadak-star-janhvi-kapoor-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धड़क रिलीज होते ही बढ़ा जाह्नवी कपूर का कद, बहनों के साथ लंच पर पहुंचीं तो फैंस ने घेरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: धड़क रिलीज होते ही बढ़ा जाह्नवी कपूर का कद, बहनों के साथ लंच पर पहुंचीं तो फैंस ने घेरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 23 Jul 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
धड़क रिलीज होते ही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है और लोगों को जाह्नवी में श्रीदेवी का अक्श नजर आ रहा है। जैसी फैन फॉलोइंग श्रीदेवी की थी लगता है जल्द ही जाह्नवी कपूर भी अफनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में वो मुकाम हासिल कर लेंगी।
स्टार किड होने के बावजूद जाह्नवी कपूर ने हाल ही में कहा था वो नहीं चाहती कि लोग उन्हें श्रीदेवी की बेटी होने की वजह से प्यार या नफरत करें। बॉलीवुड में वो अपना मुकाम खुद हासिल करना चाहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपनी बहनों अंशुला कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर के साथ लंच डेट पर गई थीं।
Janhvi Kapoor
जब जाह्नवी कपूर रेस्तरां से खाना खाकर बाहर आईं तो उनको फैंस ने घेर लिया सभी की एक ही मांग थी प्लीज एक सेल्फी दे दीजिए। हालांकि भीड़ को देखकर जाह्नवी कपूर ने अपनी बहनों के साथ कार में जल्द से जल्द जाना ही बेहतर समझा। ये वीडियो देखने के बाद आप जाह्नवी की फैन फॉलोइंग का अंदाजा जरूर लगा लेंगे।
A post shared by KarFashionista (@karfashionista) on
विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor
बता दें जाह्नवी कपूर की ‘धड़क’ को सिनेमाघरों में केवल 3 ही दिन हुए हैं और इसकी कमाई 30 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। फिल्म में जाह्नवी और ईशान को जोड़ी को पसंद किया जा रहा है।