अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस वक्त दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। ऋषि कुछ वक्त पहले ही कैंसर की जंग जीतकर भारत लौटे हैं। हालांकि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं ऋषि कपूर, शूटिंग बीच में छोड़ दिल्ली पहुंचे रणबीर-आलिया
ऋषि कपूर ने PTI से कहा- मुझे शायद दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है। उसी का इलाज करा रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है जिसका हंगामा हो जाए। बता दें ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक इमरजेंसी की वजह से आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जल्दी से शूटिंग खत्म। इसके बाद रणबीर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। ऋषि कपूर की बात करें तो वो कैंसर के इलाज के दौरान एक साल से ज्यादा वक्त तक न्यूयॉर्क में रह चुके हैं।
कैंसर मुक्त होते ही ऋषि ने 'द बॉडी' फिल्म से सिनेमाजगत में वापसी की। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ऋषि कपूर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी।
नेहा कक्कड़ के साथ आदित्य नारायण ने किया रोमांटिक डांस, देखते ही कार्तिक ने दी शादी की बधाई
Moving on to yet another journey with the Indian adaptation of #TheIntern with @deepikapadukone ! Produced by @SunirKheterpal and #DeepikaPadukone for @iAmAzure & @_KaProductions in collaboration with @warnerbrosindia @DenzD pic.twitter.com/wuPq8caN4H
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 27, 2020