{"_id":"6af6ad40f26e0ecaa10aa2ef","slug":"railway-group-d-pet-2026-running-time-weight-lifting-rules-for-male-and-female-candidates-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी पीईटी 2026: कितनी दौड़ और कितना वजन उठाना होगा? पुरुष-महिला के नियम जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
रेलवे ग्रुप डी पीईटी 2026: कितनी दौड़ और कितना वजन उठाना होगा? पुरुष-महिला के नियम जानें
Fri, 13 Nov 2026 11:55 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:55 AM IST
सार
- Railway Group D PET 2026: रेलवे ग्रुप डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग मानक तय हैं।
- पुरुषों को 35 किलो और महिलाओं को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर चलना होगा।
- इसके अलावा एक किलोमीटर की दौड़ भी तय समय में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
RRB Group D Result 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता जांची जाती है। इसमें दो तरह के टेस्ट होते हैं। पहले उम्मीदवार को तय वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी पूरी करनी होती है। इसके बाद दौड़ का टेस्ट लिया जाता है। दोनों टेस्ट पास करना जरूरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, PET केवल पास करने के लिए होता है। इसमें मिलने वाले अंकों को अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़ा जाता। हालांकि, इस परीक्षा में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार अगले चरण यानी दस्तावेज जांच के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं: रेलवे ग्रुप डी के फिजिकल में कितनी दौड़ और कितनी वजह उठाना होगा? जानें महिला और पुरुष के लिए क्या हैं नियम
विज्ञापन
पुरुष उम्मीदवारों को कितनी दौड़ लगानी होगी?
पुरुष उम्मीदवारों को सबसे पहले 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी। इस दौरान वजन को जमीन पर रखना मना है। वजन उठाने का टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवार को 1,000 मीटर यानी एक किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। इसे 4 मिनट 15 सेकंड में पूरा करना जरूरी है। दोनों स्पर्धाओं के लिए केवल एक-एक मौका दिया जाएगा। अगर उम्मीदवार तय समय में वजन उठाने या दौड़ का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाता है, तो उसे PET में असफल माना जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए क्या हैं नियम?
महिला उम्मीदवारों के लिए पुरुषों के मुकाबले वजन और दौड़ का समय अलग रखा गया है। उन्हें 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इस दौरान वजन को नीचे रखने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद 1,000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी। ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए भी महिला उम्मीदवारों के समान शारीरिक दक्षता मानक लागू होंगे। ध्यान रखें कि वजन उठाने और दौड़, दोनों में सफल होना जरूरी है। किसी एक परीक्षा में असफल होने पर उम्मीदवार अगले चरण में नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
PET में कौन-कौन से नियम लागू होंगे?
रेलवे के नियमों के अनुसार, PET में पहले वजन उठाने का टेस्ट होगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ समय आराम देने के बाद दौड़ में शामिल किया जाएगा। वजन उठाने के लिए बिना हत्थे वाला रेत का बोरा दिया जाएगा। इसे जमीन से ऊपर रखते हुए तय दूरी तक ले जाना होगा। अगर उम्मीदवार बोरे को बीच में जमीन पर रख देता है, तो वह इस टेस्ट में असफल हो जाएगा। रेलवे ने यह भी साफ किया है कि PET में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी शारीरिक क्षमता और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परीक्षा के दौरान चोट लगने की जिम्मेदारी रेलवे की नहीं होगी।किन उम्मीदवारों को PET से छूट मिलेगी?
रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, बेंचमार्क दिव्यांगता वाले पात्र उम्मीदवारों को PET से छूट दी गई है। हालांकि, उन्हें संबंधित पद के लिए तय मेडिकल जांच पास करनी होगी। रेलवे प्रतिष्ठानों से प्रशिक्षण पूरा करने वाले एक्ट अप्रेंटिस यानी CCAA और भूतपूर्व सैनिकों को भी PET नहीं देना होगा। गर्भवती महिला उम्मीदवारों के लिए अलग नियम हैं। यदि कोई महिला उम्मीदवार गर्भवती पाई जाती है, तो उसे अस्थायी रूप से अयोग्य माना जाएगा और उसकी नियुक्ति की प्रक्रिया रोककर रखी जाएगी। बच्चे के जन्म के छह सप्ताह बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र के साथ दोबारा PET देने का मौका मिलेगा।ये भी पढे़ं: रेलवे ग्रुप डी के फिजिकल में कितनी दौड़ और कितनी वजह उठाना होगा? जानें महिला और पुरुष के लिए क्या हैं नियम
कमेंट
कमेंट X