फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से अस्पताल में भर्ती हैं ऋषि कपूर, शूटिंग बीच में छोड़ दिल्ली पहुंचे रणबीर-आलिया

Sun, 02 Feb 2020 05:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 02 Feb 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor hospitalized in Delhi Ranbir Kapoor Alia Bhatt leaves from Mumbai
Rishi Kapoor, Alia Bhatt and Ranbir Kapoor - फोटो : Instagram

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस वक्त दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। ऋषि कुछ वक्त पहले ही कैंसर की जंग जीतकर भारत लौटे हैं। हालांकि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Rishi Kapoor hospitalized in Delhi Ranbir Kapoor Alia Bhatt leaves from Mumbai
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर ने PTI से कहा- मुझे शायद दिल्ली के प्रदूषण की वजह से कुछ संक्रमण हुआ है। उसी का इलाज करा रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है जिसका हंगामा हो जाए। बता दें ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Rishi Kapoor hospitalized in Delhi Ranbir Kapoor Alia Bhatt leaves from Mumbai
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : Instagram

रिपोर्ट के मुताबिक इमरजेंसी की वजह से आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की जल्दी से शूटिंग खत्म। इसके बाद रणबीर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। ऋषि कपूर की बात करें तो वो कैंसर के इलाज के दौरान एक साल से ज्यादा वक्त तक न्यूयॉर्क में रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor hospitalized in Delhi Ranbir Kapoor Alia Bhatt leaves from Mumbai
Rishi Kapoor - फोटो : social media

कैंसर मुक्त होते ही ऋषि ने 'द बॉडी' फिल्म से सिनेमाजगत में वापसी की। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। ऋषि कपूर जल्द ही दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। कुछ दिन पहले इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी थी। 

विज्ञापन
Rishi Kapoor hospitalized in Delhi Ranbir Kapoor Alia Bhatt leaves from Mumbai
द इंटर्न - फोटो : सोशल मीडिया
नीले रंग के पोस्टर के रूप में जानकारी साझा करते हुए दीपिका ने लिखा था, 'अपनी अगली फिल्म की घोषणा को लेकर उत्साहित हूं। यह फिल्म  'द इंटर्न' का भारतीय रूपांतरण है जो अगले साल यानी कि 2021 में रिलीज होगी।' वहीं ऋषि कपूर ने लिखा, 'द इंटर्न के रीमेक और दीपिका पादुकोण के साथ एक नई शुरुआत कर रहा हूं।' यह फिल्म दीपिका के 'का' प्रोडक्शन, वारनर्स ब्रदर्स और एज्यूर के बैनर तले बनेगी। फिल्म के निर्देशक का नाम अभी साझा नहीं किया गया है।

नेहा कक्कड़ के साथ आदित्य नारायण ने किया रोमांटिक डांस, देखते ही कार्तिक ने दी शादी की बधाई

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed