फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rishi kapoor death last rites kapoor family arrive chandanwadi

पंचतत्व में विलीन ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर, चुनिंदा लोगों के बीच हुआ अभिनेता का अंतिम संस्कार

Thu, 30 Apr 2020 05:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 30 Apr 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor death last rites kapoor family arrive chandanwadi
saif and kareena - फोटो : social media

कैंसर से दो साल तक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। वो 67 साल के थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार सुबह 8.45 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब शाम चार बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट में ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहे। कपूर खानदान के 20 सदस्यों के अलावा पांच अन्य रिश्तेदारों को मंजूरी दी गई। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा लॉकडाउन की वजह से नहीं पहुंच पाईं। वो दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

rishi kapoor death last rites kapoor family arrive chandanwadi
आलिया भट्ट - फोटो : ANI

ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के वक्त नीतू कपूर, रणधीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, राजीव कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी और राहुल रवैल सहित कुछ अन्य करीबी भी थे।
 

rishi kapoor death last rites kapoor family arrive chandanwadi
करीना कपूर - फोटो : ANI
करीना कपूर और सैफ अली खान अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा है।


 

rishi kapoor death last rites kapoor family arrive chandanwadi
alia bhatt - फोटो : social media

रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में पहुंचीं। आलिया सुबह ही अस्पताल पहुंच गई थीं। 

rishi kapoor death last rites kapoor family arrive chandanwadi
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
श्मशान घाट पर ऋषि कपूर के कई फैंस भी पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed