फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

38 साल पहले ऋषि कपूर की दुल्हन बन बेहद खूबसूरत लग रही थीं नीतू, देखें उनकी शादी का एलबम

Wed, 04 Sep 2019 12:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor birthday look at the wedding album of his marriage with neetu singh
rishi kapoor - फोटो : social media
ऋषि कपूर के लिए पिछले कुछ महीने बहुत मुश्किल भरे रहे । वो न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे थे । 9 महीने तक इलाज चलने के बाद अब ऋषि कैंसर मुक्त हो चुके हैं । ऐसे मुश्किल वक्त में पत्नी नीतू कपूर उनके साथ खड़ी रहीं । ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं । इस मौके पर ऋषि और नीतू की लव स्टोरी के साथ देखते हैं उनका वेडिंग एलबम ।
rishi kapoor birthday look at the wedding album of his marriage with neetu singh
Rishi Kapoor, Neetu Singh - फोटो : social media
उस समय लाखों लड़कियों के दिल टूट गए थे जब कपूर खानदान की शान ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर दिया था । दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया और 1980 में शादी कर ली। नीतू सिंह और ऋषि कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार थे। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' थी जो बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। 
rishi kapoor birthday look at the wedding album of his marriage with neetu singh
neetu singh
नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं। उस समय नीतू इंडस्ट्री में बिलकुल नई थीं। ऋषि फिल्म के सेट पर नीतू को छेड़ते रहते थे। उनकी ये आदत नीतू को इरिटेट करती थी। इसी बीच दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार। फिल्म 'खेल-खेल में' दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor birthday look at the wedding album of his marriage with neetu singh
rishi kapoor neetu singh
फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चा आम हो गई थी। जब राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' बनाई तो वो इसके लिए किसी टॉप स्टार को साइन नहीं कर पाए थे। नीतू सिंह चाहती थीं कि फिल्म 'बॉबी' में उन्हें लीड रोल में लिया जाए लेकिन बाजी डिंपल कपाड़िया ने मार ली। 
विज्ञापन
rishi kapoor birthday look at the wedding album of his marriage with neetu singh
neetu singh
दरअसल, राज कपूर फिल्म में दो नए चेहरे चाहते थे। लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्मों में काम कर चुकी थीं इसलिए राज कपूर ने उनकी जगह डिंपल को साइन किया था । बाद में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने लगातार कई फिल्में कीं। ‘रफू चक्कर’, ‘दूसरा आदमी’,’ कभी-कभी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्मों में इस जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इंडस्ट्री में यह खबर फैल चुकी थी कि नीतू और ऋषि शादी कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed