सोशल मीडिया के इस दौर में बयानों का सामने आना और उनका झट से वायरल हो जाना आम बात हो गई है। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के रिप्ड जींस यानी फटी जींस वाले बयान पर राजनीतिक गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक में विरोध के सुर सुनाई दे रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने फटी जींस पहनने पर महिलाओं के संस्कार पर सवाल उठा दिए। अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग रिप्ड जींस पहने तस्वीरें साझा कर रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड में तो ये ट्रेंड महिलाओं से पहले पुरुषों ने शुरू किया था। इतना ही नहीं इसकी सबसे पहले शुरूआत बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने की थी।
2 of 5
प्यार किया तो डरना क्या
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सीएम तीरथ सिंह ने कहा कि,'फटी जींस पहनने वाली महिलाएं अपने बच्चों और समाज के सामने क्या उदाहरण पेश करेंगी'। अब उनके इस बयान के सामने आते ही बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने इस पर अपनी राय जाहिर करना शुरू कर दिया। हालांकि रिप्ड जींस के कल्चर की बात करे तों इसकी शुरूआत सलमान खान ने 1998 में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
इस फिल्म में सलमान बिना टीशर्ट के रिप्ड जींस में 'ओ ओ जाने जाना' गाने पर परफॉर्म करते नजर आए थे। बदलते जमाने के साथ सलमान का ये अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था और फिर आम लोगों के बीच भी रिप्ड जींस पहनने की शुरूआत हो गई थी। सिर्फ आम लोग ही नहीं बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी रिप्ड जींस पहने देखे गए हैं।
4 of 5
शाहिद कपूर, रणवीर सिंह
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को कई बार रिप्ड जींस पहने देखा गया है। फिल्मों के अलावा असल जिंदगी में भी कई इवेंट्स में शाहरुख रिप्ड जींस पहने नजर आ चुके हैं। शाहरुख के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार को भी रिप्ड जींस पहने देखा गया है।
5 of 5
नव्या नवेली नंदा और सीएम तीरथ सिंह रावत
- फोटो : Instagram
बता दें कि तीरथ सिंह के बयान के बाद से इसे लेकर विवाद शुरू हुआ था और कई सेलेब्स इस पर अब तक अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इस बारे में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अपने इंस्टाग्रााम पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा ने लिखा था, 'हमारे कपड़े बदलने से पहले अपनी मानसिकता बदलें क्योंकि यहां चौंकाने वाली एक ही बात है कि इस तरह के संदेश और कॉमेंट समाज में भेजे जा रहे हैं'। नव्या नवेली के अलावा बॉलीवुड की और भी कई अभिनेत्रियां इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुकी हैं।