बचपन में बच्चों को कार्टून कितना पसंद होता है? ये तो सभी जानते हैं, क्योंकि आप सबने भी कभी न कभी अपने बचपन में कार्टून तो जरूर देखा होगा। टॉम एंड जैरी से लेकर स्कूबी डू, बेन 10, जॉनी ब्रावो जैसे कई कार्टून शोज से लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं। बचपन से जिस कार्टून नेटवर्क चैनल के शोज को देखकर हम बड़े हुए हैं, उसे लेकर अचानक ट्विटर पर '#रिप कार्टून नेटवर्क' ट्रेंड होने लगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा।
Cartoon Network: ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'RIP कार्टून नेटवर्क', जानिए क्या है पूरा माजरा
वॉर्नर ब्रोज एनिमेशन और कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज का होगा विलय
खबर सामने आई कि कार्टून नेटवर्क टीवी चैनल 30 साल बाद अपनी सेवाएं बंद कर रहा है। वॉर्नर ब्रोज एनिमेशन और कार्टून नेटवर्क स्टूडियोज का विलय होने जा रहा है। साथ ही यह भी जानकारी है कि कार्टून नेटवर्क की टीम से कई लोगों की छंटनी की गई है। ऐसे में यह खबर जानने के बाद फैंस काफी परेशान हो गए और ट्विटर पर 'रिप कार्टून नेटवर्क' ट्रेंड होने लगा।
दरअसल लोग कार्टून नेटवर्क चैनल के विलय होने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिाय पर यूजर्स कार्टून नेटवर्क को श्रद्धांजलि देने लगे। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा- "मेरे बचपन को ऑसम बनाने के लिए शुक्रिया कार्टून नेटवर्क"। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने भी लिखा- "एक युग का अंत, RIP कार्टून नेटवर्क"। अन्य लोग भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।
कार्टून नेटवर्क ने साझा की ये जानकारी
बता दें कि इसके बाद कार्टून नेटवर्क चैनल की तरफ से एक पोस्ट साझा की गई है जिसमें लिखा है कि हम मरे नहीं हैं, हम सिर्फ 30 के हो रहे हैं हमारे प्रशंसकों के लिए: हम कहीं नहीं जा रहे हैं। हम प्यारे, अभिनव कार्टूनों के लिए हमेशा आपका घर रहे हैं और रहेंगे और जल्द ही आने वाले हैं!। इस पोस्ट को कैप्शन साझा करते हुए कार्टून नेटवर्क ने कैप्शन में लिखा- जब इंटरनेट कहता है कि आप मर चुके हैं लेकिन आप यहां बैठे हैं"।