{"_id":"6019a1f828eb3f2f5b55e3ca","slug":"rihanna-tweets-on-farmer-movement-and-fire-breaks-out-on-sets-of-adipurush-five-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिहाना ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट और आदिपुरुष के सेट पर लगी आग, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिहाना ने किसान आंदोलन पर किया ट्वीट और आदिपुरुष के सेट पर लगी आग, पांच खबरें
Wed, 03 Feb 2021 12:37 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
आदिपुरुष के सेट पर आग- फोटो
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2021 की सबसे महात्वाकांक्षी और मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सेट पर आग लगने से हड़कंप मच गया है। फिल्म की शूटिंग का आज पहला ही दिन था और पहले ही दिन हुए इस हादसे के बाद हरतरफ अफरातफरी सी दिखी। आग को हालांकि काबू कर लिया गया है लेकिन इससे पहले फिल्म का सेट पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि आग के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के चलते सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
रिहाना-कंगना रणौत
किसान आंदोलन पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने प्रतिक्रिया दी है। रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है, जिसे लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने हमला किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र है। इस रिपोर्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' इसपर कंगना रणौत ने रिहाना को जवाब देते हुए लिखा, 'कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है क्योंकि वे किसान नहीं है बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
किसान आंदोलन का पॉप सिंगर रिहाना ने किया समर्थन, ट्वीट कर लिखी ये बात तो कंगना ने दिया जवाब
किसान आंदोलन का पॉप सिंगर रिहाना ने किया समर्थन, ट्वीट कर लिखी ये बात तो कंगना ने दिया जवाब
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
राजधानी दिल्ली में कार सवार बदमाशों ने पति संग घर लौट रही प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री का छह किलोमीटर तक पीछा किया। यही नहीं बदमाश बेखौफ होकर अभिनेत्री के घर में घुस गए और काफी देर तक परिवार के साथ गाली गलौज किया। घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात प्रशांत विहार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश शराब के नशे में थे। पुलिस ने अभिनेत्री के पति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज किया है।
दिल्ली में पति संग घर लौट रही मशहूर अभिनेत्री का पीछा कर घर में घुसे बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut, rangoli
कंगना रणौत ने अपने भाई-बहनों को लगभग चार करोड़ के घर खरीदकर गिफ्ट किए हैं। जिनमें रंगोली चंदेल, भाई अक्षत और दो कजिंस के नाम शामिल है। कंगना ने यह घर चंडीगढ़ में खरीदे हैं। चारों घरों की कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों का कहना है कि कंगना ने हमेशा अपने भाई-बहनों को सपोर्ट किया है। इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के काफी पॉश इलाके में भाई-बहनों को घर गिफ्ट किए हैं। ये घर एयरपोर्ट के काफी नजदीक हैं। घर के आसपास अच्छे मॉल्स और रेस्त्रां भी मौजूद हैं। कंगना ने इससे संबंधित अपने आधिकारिक अकाउंट से भी एक ट्वीट किया है।
कंगना ने अपने भाई और बहन को गिफ्ट किया 4 करोड़ का लग्जरी फ्लैट, कहा- 'खुशियां बांटने से बढ़ती हैं'
कंगना ने अपने भाई और बहन को गिफ्ट किया 4 करोड़ का लग्जरी फ्लैट, कहा- 'खुशियां बांटने से बढ़ती हैं'
विज्ञापन
raj shandilya
- फोटो : amar ujala
आयुष्मान खुराना, नुशरत भरुचा, अनु कपूर और विजय राज की सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य की पिछले नौ महीनों की पांचवीं फिल्म का एलान हो गया है। उन्होंने अपनी पिछली हिट फिल्म की सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' की पटकथा पूरी हो जाने की बात कही है। फिल्म में आयुष्मान काम करेंगे या नहीं, ये अभी उन्होंने नहीं बताया है क्योंकि ये पटकथा अब तक आयुष्मान ने सुनी नहीं है।
राज शांडिल्य ने बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा, नौ महीने में इन पांच फिल्मों से जुड़ा नाम
राज शांडिल्य ने बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा, नौ महीने में इन पांच फिल्मों से जुड़ा नाम