मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे यानी मातृ दिवस मनाया जाता है। मां हमें जैसा प्यार करती है उसका धन्यवाद कहने के लिए वैसे तो एक दिन बहुत कम है लेकिन फिर भी हर कोई इस दिन को अपनी मां के लिए खास बनाने की कोशिश करता है। ज्वैलरी डिजाइनर और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने मदर्स डे के एक दिन पहले ही मां नीतू कपूर को इस खास दिन की बधाई दी। रिद्धिमा ने अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा कर उन पर प्यार लुटाया।
Mother's day 2021: रिद्धिमा कपूर ने नीतू कपूर के साथ साझा की प्यारी तस्वीर, लिखा- तुम मेरी आयरन लेडी हो मां
रिद्धिमा कपूर ने अपनी और मां नीतू कपूर की तस्वीर साझा करते हुए एक बेहद ही शानदार कैप्शन लिखा। रिद्धिमा ने लिखा, 'मैं एक मजबूत औरत हूं क्योंकि एक मजबूत औरत ने मुझे पाल पोष के बड़ा किया। हैप्पी मदर्स डे मेरी आयरन लेडी। आपको सबसे ज्यादा प्यार'।
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
रिद्धिमा की इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यारा लुटाया। एक यूजर ने लिखा, 'ऑ.....कितनी प्यारी तस्वीर है'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आप भी अपनी मां जितनी ही खूबसूरत हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल अपने मां जैसी बेटी'।
बता दें कि रिद्धिमा और रणबीर कपूर दोनो ही मां नीतू कपूर के बेहद करीब हैं। नीतू भी अपने दोनों ही बच्चों पर जान छिड़कती हैं। ऋषि कपूर के जाने के बाद दोनों बच्चों ने ही नीतू को संभाला। रिद्धिमा के 40वें जन्मदिन पर नीतू ने उनके लिए इंस्टाग्राम पर काफी खास बातें लिखी थी।
नीतू ने लिखा, 'मेरे दिमाग में वो अभी भी बिल्कुल छोटी बच्ची है। उसने ऋषि के जाने के बाद मेरा ख्याल रखा है। कभी उसने मुझे सख्ती दिखाई तो कभी मुझे हंसाया'।बता दें कि रिद्धिमा अपने पिता ऋषि के भी बहुत करीब थी, लेकिन अपनी मां नीतू से उनके सहेली जैसे संबंध हैं। दोनों मां-बेटी अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के प्रति प्यार जताते नजर आती हैं।