फिल्म 'मसान', 'फुकरे' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्दी ही अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से फैंस को हैरान करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर एडल्ट एक्ट्रेस की बायोपिक करने का फैसला किया है। यह बात जानने के बाद ऋचा चड्ढा के फैंस भी एक्साइडेट हो गए हैं।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें को ऋचा चड्ढा ने हाल ही में 90 के दशक की मशहूर केरल की एडल्ट एक्ट्रेस शकीला की बायोपिक को साइन किया है। गौरतलब है कि शकीला की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और स्वरा भास्कर के नाम की भी काफी चर्चा थी, लेकिन बायोपिक के निर्देशक इंद्रजीत लंकेश ने ऋचा चड्ढा के इसके लिए चुना है।
वहीं शकीला की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर ऋचा चड्ढा काफी उत्साहित हैं। बायोपिक के लिए उन्होंने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा शकीला की बायोपिक के लिए मलयालम भाषा भी सीख रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो बायोपिक का नाम अभी तय नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले महीने तक फिल्म के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि शकीला 90 के दशक की साउथ की सबसे मशहूर एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड जैसी भाषी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं ऋचा चड्ढा की अखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'दास देव' में नजर आई थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।