ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां शुरू होने वाली हैं। प्रीवेंडिंग फोटोशूट के बाद अब ऋचा और अली की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं दोनों हल्दी की रस्म की भी फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दोनों जमकर एंजॉय कर रहे हैं और एक-दूसरे के प्यार के रंग में रंगे हैं। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग और दोस्त नजर आ रहे हैं।
2 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में ऋचा चड्ढा और अली फजल एकदूसरे के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। ऋचा-अली ने दिल्ली में अपना प्रीवेडिंग फोटोशूट कराया। इसके बाद दोनों शादी की रस्मों को आगे बढ़ाने के लिए लखनऊ जा पहुंचे, यहां उनकी मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान अली फजल के ऊपर उनके परिवार के लोग फूल बरसाते नजर आए। पेस्टल कलर के लहंगे और लाइट से मेकअप में ऋचा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Richa-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा के लगी अली फजल के नाम की हल्दी, देखें खबूसरत तस्वीरें
3 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी काफी धमाकेदार रही। इस दौरान एकदम ही अलग माहौल देखने को मिला। कपल ने एक मजेदार फूलों की होली खेली। वहीं उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने उन्हें परंपरागत तरीके से फूलों से नहलाया। डांस सेटअप के साथ ऋचा और उनकी सहेलियों ने भी मेहंदी लगवाई। मेहंदी और शादी से जुड़ी अन्य तस्वीरों को खुद ऋचा ने अपने इंस्टा हैंडल पर साझा किया है। जिसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने ऋचा और अली को शादी की मुबारकबाद दी है।
4 of 4
ऋचा चड्ढा, अली फजल
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा और अली साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऋचा चड्ढा अली फजल पर प्यार लुटा रही हैं। वह उनको फ्लॉइंग किस दे रही हैं। कपल हर एक फंक्शन को बखूबी एंजॉय करता दिख रहा है। बता दें कि ऋचा और अली लंबे वक्त से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। ये कपल पिछले दो साल से शादी करना चाह रहा था, लेकिन कोरोना के चलते ये संभव नहीं हो पाया।