ऋचा चड्ढा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं जो बेबाक तरीके से अपनी राय रखती हैं हालांकि इस वजह से कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता रहा है। इस बार ऋचा ने बलात्कार पर बने कानून को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
2 of 5
richa chadda
- फोटो : social media
ऋचा ने कहा कि 'भारत में जब लिंग पर आधारित अपराधों की रिपोर्टिंग की जाती है तो कई समस्याएं आती हैं। बलात्कार के मामलों में आंकड़े और भी चिंताजनक हैं। हमारे यहां समाजिक दबावों की वजह से भी मामले को रिपोर्ट नहीं किया जाता है। बलात्कार को 'इज्जत लूटना' या 'नाक कटना' की तरह लिया जाता है। इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए हमें चीजों को कई एंगल से देखना होगा। समाज को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है।'
3 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
ऋचा आगे कहती हैं कि 'यह आश्चर्यजनक है कि पुलिस ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहती। निर्भया मामले के बाद बलात्कार कानून में संशोधन किए गए थे लेकिन इसका पालन कितना सफल रहा है यह देखने की जरूरत है।' इससे पहले जब ऋचा से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में जिस पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं, वो उसके साथ काम करेंगी?
4 of 5
richa chadda
- फोटो : file photo
इसे लेकर ऋचा ने कहा- 'मीडिया खुद ऐसे लोगों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाती है जो मीटू का आरोप झेल रहे हैं तो पहले तो आपको खुद को देखना चाहिए। मुझे लगता है कि जब तक अदालत में वो व्यक्ति निर्दोष या अपराधी साबित नहीं कर दिया जाए, तब तक हमें अपनी राय नहीं बनानी चाहिए। ये एक सामाजिक मुद्दा है और हमें इस पर बात करनी चाहिए।' ऋचा की आनेे वाली फिल्म सेेक्शन 375 है जिसमें वो एक सरकारी वकील की भूमिका में दिखेंगी।
पढ़ें: यौन शोषण के आरोपी को सोशल मीडिया पर ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए': रिचा चड्ढा
5 of 5
सेक्शन 375
- फोटो : Social Media
फिल्म में ऋचा अपने मुवक्किल को न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगी, जो दावा करती है कि उसके साथ एक फिल्म निर्माता ने बलात्कार किया है, जिसका बचाव अक्षय खन्ना का किरदार करता है। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राहुल भट और मीरा चोपड़ा भी हैं। भूषण कुमार, किशन कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है।