बॉलीवुड सितारे और उनकी एशो-आराम भरी जिंदगी के बारे में तो आप जानते ही हैं। ये सितारे हमारे मनोरंजन के लिए दिन रात मेहनत तो करते ही हैं, साथ ही एक-एक प्रोजेक्ट में लाखों करोड़ों की कमाई भी करते हैं। वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो फिल्मों में न आकर छोटे पर्दे पर ही नजर आते हैं, लेकिन हमारे दिलों पर राज करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं छोटे पर्दे के ऐसे सितारों के बारे में जो अमीरी के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते हैं।
2 of 16
परिधि शर्मा
- फोटो : Social Media
ऐसे टीवी स्टार्स में सबसे पहला नाम आता है परिधि शर्मा का। जोधा बाई के रूप में अपनी घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली परिधि टीवी की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जोधा-अकबर और पटियाला बेब्स जैसे शो में दिखने वाली परिधि एक एपिसोड के लिए 60000 रुपये चार्ज करती हैं।
3 of 16
Tina Dutta
- फोटो : file photo
टीवी सीरियल 'उतरन' की 'इच्छा' किसे याद नहीं हैं। अभिनेत्री टीना दत्ता को इसी करदार से सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। टीना प्रति एपिसोड 90000 रुपये चार्ज करती हैं।
4 of 16
Dilip Joshi
- फोटो : social media
हम सभी को हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाले जेठालाल भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। जेठालाल का रोल निभाने वाले दिलिप जोशी एक दिन की शूटिंग के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये चार्ज करते हैं।
5 of 16
निया शर्मा
- फोटो : Instagram: @niasharma90
एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीतने वाली निया शर्मा पहली बार टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आई थीं। निया एक एपिसोड के लिए 90000 रुपये की फीस लेती हैं।