अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए ट्रेंड चलाए जाते हैं। हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई जिसे देखकर एक बार फिर उनके चाहने भावुक हो गए। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती ने पोस्ट साझा किय है। इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत को लेकर कई बातें लिखी हैं।
रिया चक्रवर्ती के भाई ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा- 'तुम्हारे जाने का गम कभी कम नहीं होगा'
शोविक चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी दो फोटो साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शोविक ने लिखा है, 'मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब यहां नहीं हो। तुम्हारी वो छोटी-छोटी बातों पर प्यारी मुस्कुराहट। तुमने हमेशा प्यार में विश्वास जताया और दूसरों को भी प्यार ही दिया। तुम्हारे जाने का गम कभी कम नहीं होगा।'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'पहले मैं तुम्हें देखता था, लेकिन अब मैं आसमान में देखूंगा और पता है तुम्हें देखने के लिए मुझे किसी टेलीस्कोप की जरूरत नहीं है क्योंकि तुम सबसे बड़े और चमकते सितारे हो। मुझे पता है कि अब तुम इस दुनिया से बेहतर जगह हो। लेकिन, मेरा दिल यह कभी नहीं मान पाएगा कि अब तुम मेरे साथ नहीं हो।'
शोविक ने आगे लिखा है, 'आप मेरे जीवन के उत्प्रेरक थे और मुझे पवित्रता की ओर ले गए। अगर मैं न्यूटन के लॉ को बदल सकता तो आपको यहां वापस ला सकता था। मुझे पता है कि आपको आकाशगंगाओं और ब्लैक होल के बारे में पहले ही पता चल गया होगा। अपनी शाम की चाय के साथ बैठकर सूरज को अपने बगल में देखना ..आपके लिए मेरा प्यार हमेशा मेरे दिल को महसूस कराएगा। सबसे बड़ा दिल और सबसे मजबूत आत्मा वाला व्यक्ति।'
A post shared by Showik Chakraborty (@showikk) on
बता दें कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'तुम्हें देखने के लिए मुझे अपने अंदर हर पल शक्ति चाहिए होगी। तुम यहां मेरे साथ हो, मुझे पता है तुम हो, मैं तुम्हें और तुम्हारे प्यार को सेलिब्रेट करूंगी। मेरी जिंदगी के हीरो, मुझे पता है तुम भी हमारे साथ इसे देखोगे।'
दीपिका कक्कड़ ने घर बैठे दिया राखी बनाने का आइडिया, साझा किया वीडियो