कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने रेमो डिसूजा इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से मची हाहाकार के बीच में अपनी बिरादरी के लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने ऑनलाइन एक डांस प्रतियोगिता 'डेंज स्टेशन (Danz Station)' का आयोजन किया है जिसमें जीतने वाले को 50 हजार रुपये की नकद इनाम राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की शुरुआत हो चुकी है और रेमो के पास कुछ प्रतियोगियों के आवेदन आना भी शुरू हो गए हैं।
2 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
इंडस्ट्री के सभी कलाकार जहां एक ओर लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं, वहीं रेमो भी अपनी डांस बिरादरी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'अगर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो भी जाती है तो हर एक सेट पर कुछ सावधानियां भी बरती जाएंगी जिनसे नर्तकों को परेशानी होने वाली है।'
रेमो ने आगे कहा, 'मैं उन सभी नियमों का पालन करने के लिए सभी कोरियोग्राफरों का साथ देने की कोशिश करूंगा। हम सभी डांसर्स की मदद करने के लिए फंड जुटा रहे हैं। इस काम में सभी कोरियोग्राफर मेरा साथ दे रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपने घर पर कोई भी एक डांस वीडियो शूट करके हमें भेजकर इसका हिस्सा बन सकते हैं।'
4 of 5
Remo D'Souza
- फोटो : Social Media
रेमो ने अंतिम बार वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' को निर्देशित किया है। वह बताते हैं, 'मेरे पास फिलहाल तीन फिल्मों के विचार हैं। उनमें से एक म्यूजिकल ड्रामा होगी, दूसरी एक थ्रिलर फिल्म और तीसरी एक एक्शन फिल्म होगी। फिलहाल मैं इनकी पटकथा पर काम शुरू कर रहा हूं।'
5 of 5
remo dsouza
- फोटो : social media
रेमो बताते हैं कि लॉकडाउन से पहले उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एडवेंचर ड्रामा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए दो गाने कोरियोग्राफ किए हैं। उनमें से एक गीत को बनारस में फिल्माया गया है जो कि एक यात्रा का गीत है। इसमें शुद्ध बॉलीवुड स्टाइल में डांस किया गया है। फिलहाल रेमो डिसूजा एक वास्तविक घटना से प्रेरित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं।