किसिंग सीन आज की फिल्मों में सामान्य है लेकिन आज से तीस साल पहले ऐसा नहीं था। ऐसे में जब किसी अभिनेत्री के साथ जबरन किसिंग सीन फिल्माया जाए तो और भी हैरान करने वाला वाक्या है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रेखा ने खुलासा किया है कि अभिनेता कमल हासन के साथ वो शूट कर रही थीं और बिना उनकी जानकारी के उन्हें किस किया गया।
रेखा का कमल हासन पर आरोप, 16 की उम्र में एक सीन के दौरान जबरन किया था Kiss
रेखा और कमल हासन ने फिल्म Punnagai Mannan में साथ काम किया था। रेखा इसी फिल्म के एक सीन का जिक्र इंटरव्यू में कर रही हैं। उनका ये पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है। रेखा ने बताया कि 'फिल्म में किसिंग सीन बिना मुझे बताए शूट हुआ था। सुरेश कृष्णा और वसंत इस फिल्म के सह निर्देशक थे। उनसे मैंने बाद में कहा था कि इस सीन के बारे में मुझे नहीं पता था। मैं इस पर राजी नहीं थी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा ऐसा सोचो कि किसी बड़े राजा ने एक छोटी बच्ची को किस किया है।'
रेखा ने आगे कहा कि 'मुझे बताया गया कि यह सेंसर द्वारा पारित नहीं किया जाएगा। मैंने उनसे पूछा कि सेंसर क्या है। दर्शकों को अब भी विश्वास नहीं है कि यह मेरी सहमति के बिना हुआ है। केवल कमल हासन और यूनिट को ही इसके बारे में पता था। बालचंद्र सर अब दुनिया में नहीं रहे।'
रेखा से पूछा गिया कि 'क्या कमल हासन या फिल्म के मेकर्स ने उनसे माफी मांगी?' इस पर रेखा ने कहा कि 'वो माफी क्यों मांगेंगे। फिल्म सुपरहिट हो गई थी। इसके बाद मुझे और कई फिल्में मिल गईं लेकिन ये सच है कि मैंने उस समय किस करने के लिए हां नहीं किया था। उन्होंने बस अचानक किस किया।'
रेखा ने 16 साल की उम्र में इस फिल्म की शूटिंग की थी। अब उनका कहना है कि जो होना था वो हो गया। वो अब पीछे पलटकर इन चीजों को फिर से नहीं देखना चाहती हैं। बता दें कि Punnagai Mannan 1986 में रिलीज हुई थी। बहरहाल पुराना वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अब मेकर्स और कमल हासन से माफी की मांग कर रहे हैं।
ऋचा चड्ढा ने ट्वीट कर की उपद्रवियों की निंदा, कहा- 'हिंदू होने के नाते कर्म पर भरोसा करती हूं'