अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही उनकी जोड़ी एक्टर धनुष के साथ जमती नजर आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष की 51वीं फिल्म में रश्मिका मंदाना उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म को 'डी51' कहा जा रहा है। इसका निर्देशन शेखर कम्मुला करेंगे। यह पहला मौका होगा जब रश्मिका और धनुष साथ काम करते नजर आएंगे।
Rashmika Mandanna: रश्मिका के साथ जमेगी धनुष की जोड़ी, इस फिल्म में साथ नजर आएंगे दोनों सितारे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को व्यापक स्तर पर बनाया जा रहा है और इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि मेकर्स ने धनुष के जन्मदिन से पहले इस फिल्म का कॉन्सेप्ट पोस्टर रिलीज किया था। फिलहाल इसकी कहानी और अन्य किरदारों को लेकर बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Celebs: अभिनेता बनने से पहले देश सेवा कर चुके हैं ये सितारे, कोई मेजर तो कोई कर्नल के पद पर था तैनात
बता दें कि धनुष इन दिनों 'कैप्टन मिलर' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक साझा किया जा चुका है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धनुष के पास आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' भी है।
वहीं, रश्मिका मंदाना भी कई अच्छे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। इनमें से 'एनिमल' एक है। दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना एक्टर रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा 2' में भी नजर आएंगी।
Sunny-Akshay: गदर 2,ओएमजी 2 की सफलता के बाद एक-दूसरे के गले लगे सनी-अक्षय? यहां जानें वायरल फोटो के पीछे का सच
बता दें कि 'एनिमल' को लेकर रश्मिका बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में जिक्र किया कि दिसंबर का महीना उनके लिए बेहद लकी रहा है। उनकी डेब्यू फिल्म से लेकर जितनी भी फिल्में इस महीने में रिलीज हुई हैं, सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
Jawan Song chaleya Out: चार साल बाद दिखा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जवान का नया गाना 'चलेया' हुआ रिलीज