Jawan Song chaleya Out: चार साल बाद दिखा शाहरुख का रोमांटिक अंदाज, जवान का नया गाना 'चलेया' हुआ रिलीज
बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज के लिए फिल्मी फैंस ने उल्टा काउंटडाउन शुरू कर दिया है। फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाते हुए अब इस फिल्म से किंग खान के एक रोमांटिक ट्रैक का भी आज जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज के लिए फिल्मी फैंस ने उल्टा काउंटडाउन शुरू कर दिया है। फैंस की बेसब्री को बढ़ाने के लिए जवान के मेकर्स भी हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई डिटेल रिवील कर रहे हैं।वहीं फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाते हुए अब इस फिल्म से किंग खान के एक रोमांटिक ट्रैक का भी आज जारी कर दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि 'चलेया' नाम के इस नए गाने में चार साल बाद शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।
‘चलेया’ गाना फिल्म ‘जवान’ का दूसरा गाना है। इस रोमांटिक गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने आवाज दी है। वहीं, इसे साउथ के हिट म्यूजिशियन अनिरुद्ध ने कंपोज किया है। गाने में शाहरुख और नयनतारा का रोमांटिक अंदाज लोगों अट्रैक्ट कर रहा है। साथ ही शाहरुख गाने में एक सिग्नेचर स्टेप भी करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल सोशल प्लेटफॉर्म पर यह गाना ट्रेंड करने लगा है।
बता दें कि म्यूजिक मैस्ट्रो अनिरुद्ध ने 'चलेया' सॉन्ग को कम्पोज किया है, जबकि इसे गाया है अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने। इस गाने में पहली बार बतौर जोड़ी शाहरुख खान और नयनतारा साथ नजर आए हैं। फराह खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में इस गाने को कोरियोग्राफ किया हैं। गीतकार कुमार ने इस गाने के बोल लिखे हैं।
Ishq ho behisaab sa, beparwah, behadh sa! Kuch aisa hai Jawan ka pyaar! #Chaleya Song Out Now! https://t.co/onXoJ8BXC1#Jawan releasing worldwide on 7th September 2023, in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/geDVABNDx4
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 14, 2023
इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह गाना दिल की गहराइयों में उतरता है। 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसे साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट किया है। गौरी खान के साथ ही गौरव वर्मा ने इसे को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: गदर 2,ओएमजी 2 की सफलता के बाद एक-दूसरे के गले लगे सनी-अक्षय? यहां जानें वायरल फोटो के पीछे का सच