{"_id":"630a24cef2254324af4eba58","slug":"rashmika-mandanna-sweet-gesture-with-fans-at-airport-impress-the-audience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: 'श्रीवल्ली' की दरियादिली पर दिल हार बैठे फैंस, बॉलीवुड सितारों को घमंडी बोल कसा तंज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: 'श्रीवल्ली' की दरियादिली पर दिल हार बैठे फैंस, बॉलीवुड सितारों को घमंडी बोल कसा तंज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 27 Aug 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
साउथ सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभा लोगों के दिलों अपने लिए एक खास जगह बनाने वाली रश्मिका की फैन फॉलोइंग साउथ ही नहीं अब पूरे देश में है। अभिनेत्री को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जहां उनका फैंस के साथ किया गया व्यवहार लोगों को इतना पसंद आया कि अब वे उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड सितारों पर भी तंज कस रहे हैं।
2 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रश्मिका मंदाना को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान अभिनेत्री के ब्लू कुर्ती और जींस में सादगी भरे लुक ने फैंस के दिल को जीत लिया। लेकिन रश्मिका मंदाना के उनके फैंस के साथ किए गए व्यवहार ने फैंस को सबसे ज्यादा इंप्रेस किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर मौजूद अपने फैंस से बड़े प्यार से मिलती हैं और सभी के साथ फोटो क्लिक कराती हैं। इसके बाद जब वह गाड़ी में बैठ जाती हैं, तो अपने हाथों से हार्ट बनाकर सभी को बाय कहती हैं।
3 of 4
रश्मिका मंदाना
- फोटो : insta
रश्मिका मंदाना का यह अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आया और अब सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। इसके साथ ही कुछ यूजर्स बॉलीवुड सितारों को रश्मिका से सीख लेने की भी बात कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसी होने चाहिए एक्ट्रेस सिंपल और स्वीट', तो दूसरे ने लिखा, 'रश्मिका को देख लो तो सब खुशनुमा सा लगता है।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'यही तो साउथ वालों की खूबी है', तो दूसरे ने कहा, 'बॉलीवुड के सितारों में बहुत घमंड है जबकि साउथ के सितारे हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।'
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सीता रामम' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन किया है और 2 सितंबर को हिंदी में भी रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, वह अमिताभ बच्चन के साथ 'गुडबाय' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह 'पुष्पा 2' और 'एनीमल' में भी दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।