बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई एक अलग लेवल पर पहुंच गई है । वीकेंड के वार में सलमान खान के सामने ही दोनों लड़ पड़े । उससे पहले दोनों ने एक-दूसरे के मुंह पर चाय फेंक दी थी । इन दोनों के बीच में जब अरहान खान आए तो उनकी सिद्धार्थ से हाथापाई भी हो गई ।
2 of 6
bigg boss
- फोटो : social media
पहले तो सलमान चुपचाप खड़े दोनों की लड़ाई देखते रहे । सलमान के साथ स्टेज पर शो की पूरी टीम आ गई थी । सलमान के आने के बाद रश्मि ने सलमान से कहा कि वो सिद्धार्थ की बेकार की बातें सुनने के लिए यहां नहीं आईं । सलमान शांत होकर सब सुन रहे थे ।
3 of 6
bigg boss
- फोटो : social media
इस दौरान रश्मि ने सिद्धार्थ को कई बार गाली भी दी। कई बार बीप बजती है । तब सलमान उन्हें गाली देने के लिए मना करते हैं । इसके बाद रश्मि सलमान पर ही भड़क उठती हैं । अपनी आवाज को तेज करते हुए कहती हैं, 'सॉरी सर अगर बात मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट की होगी तो ये शो मेरे लिए मायने नहीं रखता । मैं इस शो से ऊपर अपने आप को रखती हूं ।'
4 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
इसके बाद सलमान शो के मेकर्स की आलोचना करते हुए कहते हैं, 'ये लोग इस तरह लड़ रहे हैं और आपने शो 5 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है । मैं ऐसे शो को होस्ट नहीं करना चाहता । कोई और होस्ट ले आओ ।' इस झगड़े के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं । कुछ रश्मि को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ सिद्धार्थ शुक्ला को ।
5 of 6
bigg boss 13
- फोटो : voot
वहीं सलमान सिद्धार्थ को डांटते हुए कहते हैं, 'ऐसी लड़की का क्या मतलब है, सब जानना चाहते हैं ।' सिद्धार्थ कहते हैं, 'ऐसी मतलब रश्मि देसाई जैसी ।' सिद्धार्थ की बात सुन सलमान कहते हैं कि 'आप भले ही 'ऐसी लड़की' का मतलब ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का मतलब क्या होता है सभी जानते हैं।' इसके आगे सलमान कुछ कहते तभी क्रिएटिव टीम उनके सामने पहुंचती है और उन्हें रोक देती है।