एक्टर राकेश बापट आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई। फिल्मों की बात करें तो राकेश बापट पहली बार 'तुम बिन' में नजर आए थे। पहली ही फिल्म से उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए। राकेश बापट को 'तुम बिन' कैसे ऑफर हुई इसके पीछे भी बड़ा दिलचस्प किस्सा है। आइए जानते हैं...
2 of 4
राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश बापट का जन्म 1 सितंबर 1978 को महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था। राकेश साल 1999 में हुए ग्रासिम मिस्टर इंडिया में रनर अप रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने विज्ञापनों का रुख किया। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले राकेश बापट विज्ञापनों में अच्छा काम कर रहे थे और यहीं से इनके लिए एक्टिंग के दरवाजे खुले। दरअसल, हुआ यह कि एक टूथपेस्ट के विज्ञापन में राकेश को देखने के बाद 'तुम बिन' के निर्देशक अनुभव सिन्हा की पत्नी और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रत्ना सिन्हा उनसे बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने अनुभव सिन्हा से राकेश को फिल्म में लेने की बात कही और इस तरह राकेश बापट को यह फिल्म मिली। इसके बाद राकेश बापट वर्ष 2002 में 'दिल विल प्यार व्यार' में नजर आए। इसके बाद उन्होंने 'तुमसे मिलके रॉन्ग नंबर' (2003), ' कौन है जो सपनों में आया' (2004), 'नाम गुम जाएगा' और 'कोई दिल में है' जैसी फिल्मों में काम किया।
3 of 4
राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तुम बिन' के बाद राकेश बापट की अच्छी पहचान भी बनी और फिल्मों के भी खूब ऑफर आए। मगर, वह 'तुम बिन' जैसा कमाल नहीं दिखा पाए। बड़े पर्दे पर उन्हें मनमुताबिक सफलात नहीं मिल पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया। राकेश बापट ने 'मर्यादा: लेकिन कब तक' से जैसे धारावाहिक से खूब लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने 'सेवेन', 'कुबूल है', 'तू आशिकी', 'नच बलिए 6', 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'इश्क में मरजावां' जैसे शो किए।
4 of 4
शमिता शेट्टी और राकेश बापट
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शो 'मर्यादा: लेकिन कब तक' के दौरान राकेश बापट की मुलाकात एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा से हुई, जो शो में लीड रोल प्ले कर रही थीं। दोनों दोस्त बने और फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। करीब एक साल रिलेशन में रहने के बाद मई 2011 में यह कपल शादी के बंधन में बंध गया। शादी के करीब आठ साल बाद ही राकेश और रिद्धि के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। वर्ष 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। राकेश बापट और रिद्धी ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने का आधिकारिक एलान किया था। बता दें कि रिद्धि डोगरा रिश्ते में दिवंगत नेता अरुण जेटली की भतीजी हैं। इसके बाद राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी में नजर आए। यहां उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। इसी दौरान शमिता शेट्टी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों रिलेशनशिप में रहे। हालांकि, इस साल दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद दोनों 'तेरे विच रब दिसदा' गाने में साथ नजर आ चुके हैं।