हिंदी फिल्मों के कुछ कलाकारों की शादियां चर्चा में हैं तो दूसरी तरफ कुछ के अलग होने की खबरें भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। पिछले कुछ महीनों से अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच तकरार भी खबरें सुर्खियों में हैं। इधर चुपचाप एक और तलाक हो भी चुका है। वह है अभिनेता रणवीर शौरी का उनकी पत्नी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा के साथ।
2 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : file photo
गुरुवार को इनके केस की आखिरी सुनवाई अदालत में हुई और अब रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा कानूनी रूप से पति-पत्नी नहीं रहे हैं। रणवीर और कोंकणा ने वर्ष 2010 में शादी की थी। अपनी शादी के कुछ ही समय बाद से वह कुछ वैचारिक मतभेदों के कारण अलग-अलग रहने लगे थे। हालांकि, सार्वजनिक तौर पर इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी कोई बातचीत नहीं की।
3 of 5
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : file photo
वह नहीं चाहते थे कि उनके व्यक्तिगत रिश्ते की बात चर्चाओं का विषय बने। ये दोनों लगभग पांच साल से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। खबरों के अनुसार इनके केस की सुनवाई 3 अगस्त को होने वाली थी लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते ऑनलाइन कार्यवाही नहीं हो सकी। तब इन्हें अगली तारीख 13 अगस्त दी गई और इसी सुनवाई में इन दोनों को कानूनी रूप से तलाकशुदा करार दे दिया गया।
4 of 5
बेटे के साथ रणवीर शौरी
- फोटो : Instagram
सूत्रों के मुताबिक रणवीर और कोंकणा के तलाक की कार्यवाही बहुत ही शांति से पूरी की गई। उन दोनों ने कोई भी बखेड़ा नहीं किया और सभी काम शांति से गुजर गए। इस खबर की पुष्टि कोंकणा की वकील अमृता साठे पाठक ने भी अपने बयान में की है।
5 of 5
कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा है कि हां, कोंकणा और रणवीर अब तलाकशुदा हैं। इन दोनों का तलाक दोनों की आपसी सहमति से पूरा किया गया है। रणवीर और कोंकणा ने अपने अलग होने की खबर वर्ष 2015 में दी थी। इन दोनों का एक बच्चा भी है। ये दोनों अब भी एक दोस्त की तरह हैं इसलिए बच्चे को किसी एक के हवाले नहीं किया गया है।
पढ़ें: गोवा में शुरू हो गई इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारी, तारीख बदलने को तैयार नहीं सीएम