बॉलीवुड के 'खिलजी' यानी
रणवीर सिंह धीरे-धीरे फिल्म निर्देशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। फिल्म
'पद्मावत', 'गलीब्वॉय' और 'सिम्बा' के बाद अब रणवीर के करियर में एक ओर बड़े निर्देशक की फिल्म दस्तख देने वाली हैं।
जी हां रणवीर एक बार फिर से यशराज बैनर तले काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। वह इसके लिए रणवीर को कास्ट करना चाहते हैं।
खास बात यह है कि रणवीर ने अपने करीयर की शुरूआत भी यशराज बैनर से ही की हैं। उन्होंने यशराज की 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के अलावा उन्होंने यशराज बैनर की 'बेफिक्रे' में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म बीते साल आई थी।
आदित्य चोपड़ा रणवीर सिंह को लेकर अभी तक यह दो फिल्में बना चुके हैं 'बैंड बाजा बारात' में जहां दर्शकों को उनकी एक्टिंग पसंद आई, वहीं 'बेफिक्रे' में वह अपना जादू नहीं चला सके। अब देखना होगा कि आदित्य के इस नए प्रोजेक्ट में रणवीर कैसा किरदार करते हैं।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जहां एक तरफ इस फिल्म लेकर विवाद है। वहीं इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंग खलनायक का किरदार कर रहे हैं। वहीं उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी नजर आएंगे।